मुंबई: सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आज बीएसई 160.3 अंक ऊपर और निफ्टी 74.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 481.79 अंक तक और निफ्टी 149.25 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में बीएसई 179.59 अंक या 0.52% ऊपर 34,911.32 पर और निफ्टी 66.80 पॉइंट या 0.65% ऊपर 10,311.20 पर बंद हुआ। आज ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर में 28 फीसदी की बढ़त रही। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 523.68 अंक ऊपर 34,731.73 पर और निफ्टी 152.75 पॉइंट ऊपर 10,244.40 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल बैंक शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
RBL बैंक | 8.12 % |
बंधन बैंक | 7.01 % |
फेडरल बैंक | 6.58 % |
कोटक बैंक | 4.14 % |
एक्सिस बैंक | 3.13 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 1.79 % |
इंडसइंड बैंक | 1.16 % |
ICICI बैंक | 1.07 % |
बीएसई पर करीब 29 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 139 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,917 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,883 कंपनियों के शेयर बढ़त में 866 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 133 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 54 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 599 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 158 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
आज के टॉप-5 शेयर
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
ग्लेनमार्क फार्मा | 519.80 | 110.70 | 27.06 |
सुवेन फार्मा | 478.30 | 79.70 | 19.99 |
इबुल हाउसिंगफिन | 241.90 | 37.75 | 18.49 |
इंडियन बैंक | 64.35 | 8.10 | 14.40 |
फिनोलेक्स केबल्स | 307.35 | 37.65 | 13.96 |