- काँग्रेस कार्यकर्ताओं कहा राहुल गाँधी शोषितों और वंचितों के मसीहा
- कार्यकर्ताओं ने बेहद सादगी से मनाया राहुल का जन्मदिन
भदोही। भदोही जिले में शुक्रवार को काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्म दिवस बेहद सादगी से मनाया। इस मौके पर सुरियावां में जरूरतमंदों को न्याय कोरोना कीट का वितरण किया। जिसमें राशन ,सब्जी ,मास्क ग्लब्ज विटामिन सी की गोलियां और दूसरे सामन शामिल थे। काँग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन दुबे ने कहा कि राहुल गांधी के जन्म दिवस को कोरोना महामारी एवं चीन संकट को देखते हुए सादगी से मनाया गया है। कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को कोरोना किट का वितरित किया। जिसमें राशन ,सब्जी ,मास्क ग्लब्ज विटामिन सी की गोलियां और दूसरे सामन शामिल हैं।
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजेश यादव व पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी का जीवन पूरी तरह से पिछड़े वंचितों शोषितों के लिए ही समर्पित है। राहुल गांधी के कारण आज हम जैसे हजारों नौजवान राजनीति के मुख्यधारा में जुड़ पाए हैं। काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र मिश्रा, युवा काँग्रेस जिला अध्यक्ष नाजिम अली, शानू खान, सुरेश चौहान अफसर हाशमी, विवेक कुमार, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।