नई दिल्ली:देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार 12वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल का दाम 77.81 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि बुधवार को यह 77.28 रुपए प्रति लीटर था। वहीं डीजल 64 पैसे महंगा होकर 76.43 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 12 दिनों में पेट्रोल 6.53 रुपए प्रति लीटर और डीजल 7.04 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 18 जून 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai)में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 77.81 | 76.43 |
मुंबई | 84.66 | 74.93 |
कोलकाता | 79.59 | 71.96 |
चेन्नई | 81.32 | 74.23 |
नोएडा | 79.07 | 69.38 |
लखनऊ | 78.97 | 69.29 |
गुरुग्राम | 76.24 | 69.08 |
बता दें कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते देश में ईंधन के दाम लगातार 82 दिन तक स्थिर बने रहे थे। देशभर में कीमतें बढ़ाई गई है और स्थानीय बिक्री कर या मूल्य संवर्धित कर के आधार पर प्रत्येक राज्य में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं।
रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
विदेशी मुद्रा दरों और इंटरनेशन मार्केट में क्रूड की कीमत के आधार पर हर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल के रेट में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन, भाड़ा और वैट को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना से अधिक तक बढ़ जाता है।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट: आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।