मुंबई: बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 166.91 अंक नीचे और निफ्टी 37.3 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 624.92 अंक ऊपर और निफ्टी 201.1 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 793.21 अंक तक और निफ्टी 232.45 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बीएसई 376.42 अंक ऊपर 33,605.22 पर और निफ्टी 100.30 पॉइंट ऊपर 9,914.00 पर बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.04 फीसदी की बढ़त के साथ 526.82 अंक ऊपर 26,290.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.75 फीसदी बढ़त के साथ 169.84 अंक ऊपर 9,895.87 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.90 फीसदी बढ़त के साथ 58.15 पॉइंट ऊपर 3,124.74 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.17 फीसदी गिरावट के साथ 5.12 अंक नीचे 2,926.63 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में बढ़त रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,54,161 हो गई है। इनमें 1,54,643 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 1,87,552 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 11,921 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 8,257,885 हो चुकी है। इनमें 445,986 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 119,132 हो चुकी है।