मुंबई: सप्ताह में आज शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सुबह बीएसई 110.12 अंक नीचे और निफ्टी 38.35 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने रहा। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई में 730 अंक और निफ्टी में 137 पॉइंट की गिरावट रही।
कारोबार के अंत में बीएसई 260.31 अंक या 0.84% नीचे 30,672.59 पर और निफ्टी 67.00 पॉइंट या 0.74% नीचे 9,039.25 पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल कारोबार के अंत में बीएसई 114.29 अंक ऊपर 30,932.90 पर और निफ्टी 39.70 पॉइंट ऊपर 9,106.25 पर बंद हुआ था।
बीएसई बैंकेक्स के इन शेयरों में गिरावट
बैंक | गिरावट (%) |
एक्सिस बैंक | 5.65 % |
फेडरल बैंक | 4.32 % |
ICICI बैंक | 4.32 % |
RBL बैंक | 4.20 % |
सिटी यूनियन बैंक | 2.72 % |
इंडसइंड बैंक | 2.52 % |
HDFC बैंक | 2.43 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 0.72 % |
बीएसई पर करीब 53 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 121 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,450 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 971 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,316 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 42 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 99 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 235 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 212 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा