मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जितनी जितनी अच्छी एक्टिंग करती है उतनी ही अच्ची वो सिंगर भी हैं। अब उनका एक गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। दरअसल, अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड सॉन्ग ‘अंखियों से गोली मारे’ का भोजपुरी वर्जन ‘अंखिये से गोली मारब’ गाया है। ये गाना रिलीज होते ही वायरल हो रहा है। लाखों लोग अब तक इस गाने को देख चुके हैं।
अक्षरा के इस गाने ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने का अभी ऑडियो रिलीज किया गया है। इसे मनोज मतलबी ने लिखा है और म्यूजिक डायरेक्टर घूंघरू और वीडियो डायरेक्टर खुद अक्षरा सिंह है।
अक्षरा इससे पहले भी कई गाने गा चुकी हैं। आपको बता दें कि अक्षरा मुंबई से हैं और उन्होंने टीवी सीरियल में काम करने से करियर की शुरुआत की। अब वे भोजपरी फिल्म इंडस्ट्री की कामयाब एक्ट्रेसेज में से एक बन चुकी हैं। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी में कई हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में अक्षरा का सावन पर गाया गाना ‘भाग जाईब ससुरा से…’ काफी वायरल हुआ।
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने गाया ‘अंखिये से गोली मारब’ सॉन्ग
Leave a comment
Leave a comment