मुंबई। संस्था शिरोमणि जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार गोयल अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार मुंबई आगमन पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई मलाड कांदिवली एवं श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के संयुक्त आयोजन दायित्व में 27 फरवरी को “संवाद संत शिरोमणि के साथ” संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विशेष अतिथि के रूप में महासभा के महामंत्री रमेश सुतरिया इस अवसर पर महासभा की गतिविधियों से सब सभाओं को अवगत करवाएंगे। उपाध्यक्ष अशोक तातेड़ महासभा मुंबई टीम से दिनेश सुतरिया, राजेंद्र मुणोत, महावीर कोठारी, अर्जुन चौधरी, तनसुख चौरडिया, देवीलाल श्रीश्रीमाल, भारत दूगड़, श्रीमती कुमुद कच्छारा, श्रीमती प्रकाश तातेड़ आदि उपस्थित रहेंगे।
आचार्य महाप्रज्ञ प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदन लाल तातेड़, आचार्य भिक्षु समाधि स्थल के अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़, अखिल भारतीय महिला मंडल की महामंत्री श्रीमती तरुणा बोहरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष महेश बापना, टीपीएफ के सहमंत्री मनीष कोठारी इस अवसर विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।
गरिमामय सान्निध्य आचार्य महाप्रज्ञ की सुशिष्या समणी निर्देशिका विपुलप्रज्ञा एवं समणी आदर्श प्रज्ञा का प्रदान करेगी। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मलाड के अध्यक्ष दलपत बाबेल मंत्री संजय मुणोत एवं उनकी टीम, कांदीवली के अध्यक्ष जबरीमल नोलखा, मंत्री शांतिलाल जैन व उनकी टीम, सभा मुंबई के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, मंत्री विजय पटवारी व उनकी टीम, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष के एल परमार, मंत्री बाबूलाल राठौड़ व उनकी टीम कार्यक्रम के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
संस्था शिरोमणि के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोयल 27 को मुंबई में
Leave a comment
Leave a comment