मुंबई: रविवार को कुर्ला तेरापंथ भवन के उद्घाटन के उपलक्ष में आयोजित मुख्य समारोह का आयोजन आगम मनीषी प्रोफेसर मुनि महेंद्र कुमार जी एवं मुनि वृन्द के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर विशेष तौर पर महाराष्ट्र अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक की उपस्थिति रही। प्रोफेसर मुनि श्री महेंद्रकुमारजी ने कहा आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक क्षेत्र में व्यक्ति का निर्माण तभी हो सकता हैं जब उसका स्वयं पर कंट्रोल होगा। आत्मा ही परमात्मा हैं उसके अंदर अनंत शक्तियां हैं। व्यक्ति उन शक्तियों को जब पहचान लेगा तभी वो जीवन में सफल होगा। इन सभी चीजों के लिए आध्यात्म और विज्ञान दोनो के सामंजस्य से ही जीवन सफ़लता के रास्ते पर चल पड़ेगा। स्प्रिचुअल टेक्नोलॉजी के माध्यम से ही हम मानव जाति को स्वस्थ बनाएंगे। मुनि श्री अभिजीतकुमारजी ने कहा कि प्रेम और मैत्री के गहन रिश्ते की वजह से धर्म संघ का लगातार विकास हो रहा हैं।
महाराष्ट्र अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि मेरी मुख्य जिम्मेदारी है कि महाराष्ट्र की धरा पर मौजूद हर अल्पसंख्यक समाज के हित से जुड़े कार्यो को आगे बढाऊं। साथ ही कहा कि आचार्य श्री महाश्रमण जी के 2023 चातुर्मास के दौरान जब तक वो राज्य की धरा पर रहेंगे तब तक वो राज्य के मुख्य अतिथि होंगे। आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के जन्मशताब्दी वर्ष को मनाने के लिए जो भी राज्य सरकार से सहयोग की अपेक्षा हैं। उसके लिए मैं हमेशा साथ खड़ा रहूंगा।
श्री जैन तेरापंथ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री माणक धींग ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि बहुश्रुत परिषद के संयोजक,आगम मनीषी प्रोफेसर मुनि श्री महेंद्रकुमारजी स्वामी एवं मुनि वृंद का उद्घाटन समारोह में मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ है। वर्षों पहले कुर्ला समाज ने जो सपना देखा था वो अब साकार हुआ है एवं कहा कि आने वाले समय में कुर्ला का यह तेरापंथ भवन संपूर्ण मुंबई समाज एवं साधु-संतों के लिए उपयोगी एवं साताकारी सिद्ध होगा एवं धर्म संघ के अनेक आयामों एवं कार्यों को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति 2023 अध्यक्ष मदनलाल तातेड़,अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी,बी.सी.भलावत,महासभा के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, अखिल भारतीय महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा कुमुद कच्छारा, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ आदि ने अपने भाव व्यक्त किये। कुर्ला सभा अध्यक्ष राजू मेहता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के उच्चारण एवं महिला मंडल कुर्ला द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण गीतिका के साथ हुई। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल के बच्चे और मीनाक्षी भूतोड़िया ने सुंदर गीत का संगान किया। कार्यक्रम में मंच का कुशलतापूर्वक संचालन राजकुमार चपलोत ने एवं आभार दिनेश सुतरिया ने किया।
इस अवसर पर विशेष तौर पर कुर्ला ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष ताराचंद बांठिया, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष के एल परमार, सिरियारी संस्थान अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़, टीपीएफ मुम्बई अध्यक्ष दीपक डागलिया, मुम्बई सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरत्न गन्ना, बाबुलाल बाफना, लादूलाल श्रीश्रीमाल, गणपत डागलिया,सभा मंत्री विजय पटवारी, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, अर्जुन चौधरी, मुंबई सभा पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल कर्णावट, विनोद कच्छारा,सुनील कच्छारा अणुव्रत समिति मुम्बई अध्यक्ष रमेश चौधरी, अभातेयुप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश बाफना, नितेश धाकड़, मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री कच्छारा, मंत्री स्वीटी लोढ़ा, प्यारचंद मेहता मालाड सभा अध्यक्ष दलपत बाबेल आदि की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री जैन तेरापंथ ट्रस्ट के मंत्री दिनेश चपलोत,कोषाध्यक्ष सतीश मेहता, उपाध्यक्ष धर्मचंद डांगरा, सह मंत्री कुन्दन कुमठ,धर्मचंद हिंगड,नरेंद्र बांठिया, कमलेश नाहर,हस्ती सुतरिया,दीपक छाजेड,उत्तम कोठारी,जीतू कोठारी,कपिल सिसोदिया,परिषद अध्यक्ष भरत चौधरी, सुनील सांखला, महिला मंडल संयोजिका श्रीमती सुशीला चपलोत,शोभा मादरेचा कन्या मंडल से सेजल नाहर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
तेरापंथ भवन कुर्ला के उद्घाटन के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ मुख्य समारोह
Leave a comment
Leave a comment