डोंबिवली। तेरापंथ महिला मंडल मुंबई व तेरापंथ कन्या मंडल मुंबई के तत्वावधान में डोंबिवली कन्या मंडल द्वारा स्थानीय सभा भवन में आयोजित हुआ “स्वर की Rasleela: भिक्षु भक्ति इन अंताक्षरी कांसेप्ट”। इस कार्यक्रम में सभा, तेयुप, महिला मंडल, कन्या मंडल, किशोर मंडल व ज्ञानशाला सभी संस्थाएं सम्मिलित हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जिसमें कन्याओं ने महाप्रज्ञ अष्टकम के दो पद्य का गायन किया। प्रभारी श्रीमती पिंकीजी परमार ने स्वागत भाषण से सभी का स्वागत किया। सहप्रभारी श्रीमती ममताजी कच्छारा ने महाप्रज्ञ अष्टकम के आखरी दो पद्य का उच्चारण सहित अर्थ समझाया। श्रीमती लीलाजी पटवारी ने श्रावक निष्ठा पत्र का सभी के समक्ष वाचन किया। डोंबिवली सभा अध्यक्ष श्री सुरेशजी सिंघवी ने शुभकामनाओं के स्वरों में अपने शब्द रखें।
दीपानंदन भक्ति ग्रुप के सदस्य व तेयुप उपाध्यक्ष श्री सुरेशजी बैद और किशोर मंडल प्रभारी श्री दीपकजी बाफना ने अंताक्षरी का संचालन किया। अंताक्षरी चार पड़ाव में संपन्न हुई। पहले राउंड में हर ग्रुप को भिक्षु पर अपने स्वेच्छता से गीत गाना था। दुसरे राउंड में चिट में आए हुए शब्द पर भिक्षु आधारित गीत गाना था। तीसरे राउंड में दर्शकों ने शब्द दिए, जिसपर भिक्षु आधारित गीत गाना था। चौथे राउंड में चित्र दिखाया गया जो किसी गीत का वाक्य दर्शाता है, उस गीत पहचानना था। गाना सही गाने वाले ग्रुप को पॉइंट्स “Spin Wheel” के आधार पर दिए जा रहे थे, जो की अपने आप में ही एक मनोरंजन था। सभी पदाधिकारियों ने दोनों संचालकों का और विजेता ग्रुप का सम्मान किया। मुंबई कन्या मंडल सह प्रभारी श्रीमती जूली जी मेहता ने अपने विचार प्रस्तुत किए व आगे के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मुंबई महिला मंडल सहमंत्री श्रीमती सरोजजी सिंघवी, मुंबई कन्या मंडल सहप्रभारी श्रीमती जूलीजी मेहता व सहसंयोजिका सुश्री हिनलजी बाफना, मुंबई परामर्शिका श्रीमती अंजनाजी सिंघवी, डोंबिवली सभा अध्यक्ष श्री सुरेशजी सिंघवी व उपाध्यक्ष श्री विनोदजी सिंघवी, तेयुप अध्यक्ष श्री राकेशजी कोठारी व उपाध्यक्ष श्री सुरेशजी बैद, महिला मंडल संयोजिका श्रीमती मधुजी कोठारी, सहसंयोजिका श्रीमती रीनाजी हिंगड़ व श्रीमती अनीताजी बडा़ला, किशोर मंडल प्रभारी श्री दीपकजी बाफना उपस्थित थे।
अंत में सह संयोजिका सुश्री रिंपल सिंघवी ने सभी का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन संयोजिका सुश्री प्रेक्षा बड़ाला ने किया।
डोंबिवली में “स्वर की Rasleela” अंताक्षरी भिक्षु के नाम
Leave a comment
Leave a comment