मुंबई। आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती आगम मनीषी प्रो. मुनिश्री महेन्द्रकुमारजी आदि ठाणा 5 ने मुम्बई स्तरीय मर्यादा महोत्सव 1 फरवरी 2020 को महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी में फरमाया है। जिससे तेरापंथ धर्मसंघ दक्षिण मुंबई के तमाम कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष है। दक्षिण मुंबई तेरापंथ समाज ने मुनि श्री के प्रति हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित की है।
परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती आगम मनीषी प्रो. मुनिश्री महेन्द्रकुमारजी आदि ठाणा 5 द्वारा मर्यादा महोत्सव फरमाने के बाद कृतज्ञता ज्ञापित करने हेतु तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष पवन बोलियां, उपाध्यक्ष नितेश धाकड़, अशोक बरलोटा मंत्री राहुल मेहता, निवर्तमान अध्यक्ष रवि दोषी विलेपार्ले में दर्शन करने पहुंचे। मुनिश्री से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुंबई स्तरीय मर्यादा महोत्सव 1 फरवरी को कालबादेवी में, पदाधिकारियों ने मुनिश्री के प्रति कृताज्ञता ज्ञापित की
Leave a comment
Leave a comment