मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल जलगांव, द्वारा दिनांक 12 जनवरी 2020 को स्व से शिखर तक कार्यशाला के दूसरे चरण– “पाएं उत्कर्ष एक दूजे के लिए” (Mr. & Mrs. Perfect युगल कार्यशाला) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में सभी भाई बहनो का स्वागत श्रीमती मंजूषा दोषी एवं श्रीमती मधु छाजेड़ ने हल्दी कुंकु और तिलगुड देकर किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से श्रीमान नीरज जी समदड़िया एवं श्रीमती विनीता जी समदडिया ने मंगलाचरण द्वारा किया। अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जी छाजेड़ ने सभी का स्वागत करते हुए सभी जोड़ो को शुभकामनाएं प्रेषित की। Mr. & Mrs. Perfect प्रतियोगिता में 13 couples ने भाग लिया।
अलग अलग 5 राउंड द्वारा best couple का चयन किया गया। सभी जोड़ो ने पति – पत्नी के रिश्ते पर अपने सुंदर विचार प्रकट किए। Mr.and Mrs. Perfect का खिताब श्रीमान-श्रीमती विजयश्री सुमित लालानी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में सबसे उत्साही जोड़े के रूप में श्रीमान-श्रीमती विमला देवी नेमीचंद जी छाजेड़ को सम्मानित किया गया और बेस्ट ड्रेस के लिए श्रीमान-श्रीमती उमा अनिल जी सांखला को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संयोजन, कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती संजना सुराणा द्वारा किया गया।उपाध्यक्ष नम्रता जी सेठिया द्वारा आभार ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम के सभी राउंड्स की सुव्यवस्थित व्यवस्था संयोजिका शीतल बुच्चा एवं मंत्री रीटा बैद द्वारा की गई।
कार्यक्रम में श्रीमान-श्रीमती अरुणा देवी रतन लाल जी छाजेड़ एवं श्रीमान-श्रीमती शोभा देवी चारित्र कुमार जी बैद ने जज के रूप में भूमिका निभाई।अच्छी संख्या में भाई-बहनों की उपस्थिति रही।अल्पाहार की सुव्यवस्थित व्यवस्था श्रीमती विनीता समदड़िया द्वारा की गई।
जलगांव महिला मंडल ने किया “स्व से शिखर तक” कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment