वाशी। आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्य साध्वी श्री शासन श्री जिनरेखाजी के सानिध्य में पर्युषण पर्व का पांचवा दिवस अणुव्रत चेतना दिवस मनाया गया। जिसका शुभारम्भ ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं एवं अणुव्रत गीत नवी मुंबई अणुव्रत सयोजक पंकज चंडालिया और तेयुप अध्यक्ष रणजीत खाटेड मंत्री अर्जुन सोनी निवर्तमान अध्यक्ष पवन परमार ने अणुव्रत गीत का संगान किया। शासन श्री जिनरेखाजी ने अपने प्रेरक उध्बोधन में कहा कि व्यक्ति के पास बाहरी अंधकार को मिटाने के अनेक साधन है। व्यक्ति के भीतर का अंधकार है मिथ्यात्व अर्थात गलत दृष्टिकोण। दुनिया का ऐसा जीव नही होगा जो,कभी मिथ्यात्व नही था। आज तक कोई ऐसा प्राणी नही मिला जो हमेशा से सम्यक्त्वी था। इसलिए यह कहना चाहिए कि हमारा मूल घर तो मिथ्यात्व है। अनादिकाल से मिथ्यात्वी रहे उसमे दिया जलाने की अपेक्षा है। जब तक अनंतानुबंधी कषाय चतुर्दश का क्षेय क्षयोपशम नही होता है तो सम्यक्त्व की प्राप्ति नही होती है।
एक आदमी में कोई वेमनस्य हो जाता और बारह महीने तक नही मिलता है,बारह मास तक भी वह गाठ नही खुलती है तो मानकर चले कि सम्यक्त्व को खतरा है। साध्वी मधुरयशा ने कहा अणुव्रत अर्थात छोटे छोटे नियम व्रत का अर्थ विवेक चेतना का जागरण अणुव्रत सिखाता है। दुसरो के अस्तित्व के प्रति जागरण मानवीय एकता का विकास साम्प्रदायिक सदभावना का विकास। पौषद 27 हुए। क्रायकर्म मै विशेष उपस्तिथि नवी मुंबई के लाड़ले पूर्व विधायक साहब श्री संजीवजी नायक तेरापंथ सभा अध्यक्ष संपतजी बागरेचा,नगर सेवक प्रकाश मोरे, अर्जुन जी सिंघवी, लादूलालजी श्रीश्रीमाल अमृतलालजी खाटेड ललित जी बोहरा भगवती लालजी चपलोत शांतिलालजी सिंघवी विनोदजी खिवेसरा किरणजी चंडालिया अनिलजी सिंघवी विनोदजी बाफना दिनेशजी छाजेड़ बसंतीलाल बाफना अमरचन्द बर्लोटा केसरीमलजी गादिया गण पतजी धोका जसराजजी छाजेड़ उदयलालजी सियाल सुरेन्द्रजी राठौड़ मंगलजी संचती भिखमजी सेमलानी राजूजी कावड़िया आदि गणमान्य की उपस्तिति रही कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिश गादिया मुकेश बाफना जीतू बाफना विकाश मादरेचा महावीर हिरन प्रवीण चोरडिया सुरेश धोका अमित आंचलिया दिलीप सिंघवी प्रकाश बोहरा संजय श्रीश्रीमाल गणपत गुंदेचा पंकज भटेवरा सोनू दुग्गड़ चिराग अच्चा का सहयोग रहा कायक्रम का कुशल संचालन तेरापंथ सभा मंत्री दिनेश हिरण ने किया ये जानकारी तेयूप सयोजक पंकज चंडालिया ने दी।
अणुव्रत चेतना दिवस वाशी (नवी मुम्बई) में मनाया गया
Leave a comment
Leave a comment