नई दिल्ली:नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ असम में हिंसक प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए राजधानी गुवाहाटी में लगाए गए कर्फ्यू में शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ढील दी गई है। बता दें कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजधानी गुवाहाटी और अन्य स्थानों पर सेना और असम राइफल्स की आठ टुकड़ियां तैनात की गई हैं।
इस विधेयक के खिलाफ प्रदर्शनकारियों के हिंसा पर उतर जाने के बाद बुधवार को सेना बुलाई गई थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को इस विधेयक को मंजूरी दी जिसके बाद यह कानून बन गया। जनसंपर्क अधिकारी ने कहा,’अबतक कुल आठ टुकड़ियां लगाई गई हैं जिनमें एक बोगांइगांव, एक मोरीगांव, गुवाहाटी में चार और सोनितपुर में दो टुकड़ियां तैनात की गई हैं।’ हर टुकड़ी में करीब 70 जवान होते हैं।
खोंगसाई ने बताया कि कि जहां भी सेना और असम राइफल्स की टुकड़ियां तैनात की गई हैं, वे वहां सामान्य स्थिति बहाल करने में सक्षम रही हैं और वे नागरिक प्रशासन को सहयोग करने में लगी हैं। असम में अपने इतिहास में सबसे हिंसक दौरों में एक से गुजर रहा है। वहां रेलवे स्टेशन, कुछ डाकघर, बैंक, बस टर्मिनल और कई अन्य सार्वजनिक संपत्तियां जला दी गई हैं।
नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी असम की सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई और इससे राज्य में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई। गुवाहाटी में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गोले का भी प्रयोग किया।
असम के गुवाहाटी में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील
Leave a comment
Leave a comment