मुम्ब्रा। आचार्य श्री महाश्रमण जी की अनुकम्पा से ठाणे व आसपास के क्षेत्रों की स्कूलों में प्रार्थना सभा में जीवन विज्ञान तथा क्लास रूम में जीवन विज्ञान के प्रयोगों का प्रशिक्षण निरंतर गतिमान है।कल और आज मुम्ब्रा के लगभग 20 मुनसिपालटी स्कूलों में विद्यार्थियों एंव अध्यापकों को प्रशिक्षण का कार्य चल रहा है।
यह कार्य टीमवर्क से हो रहा है जिसमें संयोजक मनोहर कच्छारा, राजेश बाफना, संयोजिका ममता श्रीश्रीमाल, प्रेक्षा प्रशिक्षक विनोद जी राठोड के साथ ठाणे व मुम्ब्रा के कई कार्यकता समर्पण भाव से जुडे है। यह कार्य अब निरंतर गतिमान रहेगा जिसमें श्रम देने वाले हर व्यक्ति अपेक्षा है।
अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी के बढ़ते चरण
Leave a comment
Leave a comment