ठाणे। साध्वी श्री अणिमाश्रीजी एवं साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी के सानिध्य में तेरापंथ भवन ठाणा में अभातेयुप के नवमनोनित राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी के मुंबई आगमन के बाद सर्वप्रथम अभिनंदन कार्यक्रम ठाणा की समस्त तेयुप एवं सभा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अभातेयुप के द्वितीय उपाध्यक्ष महेश बाफना, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेश चपलोत, दिनेश सिंघवी, देवेंद्र डागलिया, गौतम कोठारी, गौतम डांगी, दीपक समदरिया, प्रसन्न पामेचा का भी स्वागत सम्मान किया गया।
साध्वी अणिमाश्रीजी ने अपने उद्बोधन में कहा तेरापंथ धर्मसंघ का विशिष्ट, महत्त्वपूर्ण एवं युवाओं का संघठन है अभातेयुप। गुरुदेव तुलसी के शाशनकाल के यह बीज आज आ. महाश्रमणजी के नेतृत्त्व में फल-फूल रहा है। योग्य नेतृत्त्व ने इस संग़ठन को व्योमस्पर्शी बनाया है। अब तो यह संगठन अंतराष्ट्रीय बन गया है। इस बार पूज्यश्री की दृष्टि से इसकी बागडोर भाई संदीप कोठारी के हाथ मे आई है। संदीप को हमने पिछले दो वर्षों से नजदीक से देखा है। बड़ा श्रद्धाशील, समर्पित, उत्साही, कर्मठ एवं जुझारू व्यक्तित्त्व का धनी है। रोम-रोम में गुरुभक्ति संघभक्ति से इस मुकाम तक पहुंचा है। काम करने का नशा सा हमने देखा है। नए युवकों का जोड़ा है। युवकों के भीतर जोश का संचार किया है। तुम्हारा कार्यकाल गुरुकृपा से यशस्वी, वर्चस्वी एवं उपलब्धियों से भरा रहे। तुम्हारे संकल्प युवाओं के सहयोग से शतगुणित होकर फलीभूत हो, मंगलकामना।
साध्वी मंगलप्रज्ञाजी ने अपने व्यक्तत्व में कहा भाई संदीप के चेहरे पर सौम्यता, सहजता, सरलता व गंभीरता साफ झलकती है। मृदु मुस्कान रहती है। इससे अपने व्यक्तित्त्व एवं कर्तुत्व कौशल को निखारा है। आचार्य महाप्रज्ञ की जन्म शताब्दी पर तुम्हे अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। जन्म शताब्दी पर रचनात्मक कार्यक्रम एवं जप-तप के महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान अभातेयुप द्वारा हो, ऐसी हम अपेक्षा कर रहे है। तुम्हारा कार्यकाल वरदायी, सुखदायी, फलदायी, आनंदप्रदायी बने। मंगलकामना। भाई महेश व पूरी टीम के प्रति मंगलकामना। अपने दायित्त्व का बखूबी निर्वहन कर अभातेयुप को उचाइयां प्रदान करना।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी ने कहा पूज्यश्री की कृपा से हम साध्वीश्रीजी के चरणों मे नए दायित्व के साथ उपस्थित है। महामंत्री बनते ही मैं सबसे पहले आपके दर्शनों हित उपस्थित हुआ था और आज भी सर्वप्रथम आपसे ऊर्जा प्राप्त करने आपके श्री चरणों मे उपस्थित हुआ हूं। मुझे समय-समय पर आपसे मार्गदर्शन एवं ऊर्जा मिलती रहती है आगे भी मिलती रहे। संदीप ने अपने भावी कार्यक्रमो की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के एक आव्हान पर ठाणा के अनेक युवाओं ने तप-त्याग के संकल्प कर उनके तप अभियान का श्री गणेश किया। साध्वी कर्णिकाश्रीजी, साध्वी सुधाप्रभाजी, साध्वी समत्वयशाजी व साध्वी मैत्रीप्रभाजी ने मंगलभावना व्यक्त की। सभाध्यक्ष देवीलाल श्रीश्रीमाल, मंत्री जितेंद्र बरलोटा, उपाध्यक्ष महेश बाफना, कोपरी तेयुप अध्यक्ष नरेश बाफना, सेंट्रल अध्यक्ष निर्मल ओस्तवाल ने शुभकामना संप्रेषित की। ठाणा सिटी अध्यक्ष कमलेश दुग्गड़ ने संचालन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल ओस्तवाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लेने की घोषणा की। आनंद भंसाल, गौतम नौलखा, विनोद कोठारी, ललित कोठारी, अमृत श्रीश्रीमाल, राजेश भटेवरा, चिराग इंटोदिया, प्रकाश वागरेचा, राजू बाफना, विकास डुंगरवाल, कमलेश चंडालिया, कमलेश दुग्गड़, नरेश बाफना, निर्मल ओस्तवाल, देवीलाल श्रीश्रीमाल, जितेंद्र बरलोटा, सुनील काथेड, सुरेश चंडालिया व अन्य की उपस्थिति रही।
नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी का ठाणा में सर्वप्रथम स्वागत
Leave a comment
Leave a comment