साध्वी विजयप्रभा जी के लिए मेवाड़ प्रवर्तिनी पद का हुआ प्रस्ताव
मुंबई। रविवार को गोरेगांव मेवाड़ भवन में चातुरमसार्थ विराजित आगमवेत्ता उप प्रवर्तक गौतम मुनि जी म.सा. ‘प्रथा’, श्री वैभव मुनिजी म.सा., श्री शालीभद्र मुनि जी म.सा. नवदीक्षित श्री नमन मुनिजी म.सा. आदिथाना-4 के सानिध्य में मदन मुनिजी महाराज साहब की दीक्षा दिवस तथा साध्वी श्री विजयप्रभा जी की 60वीं जन्म जयंती का आयोजन किया गया। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश समिति के संयोजक विनोद चपलोत ने संघ से आग्रह किया कि विजयप्रभा जी महाराज सा. को मेवाड़ प्रवर्तिनी पद प्रदान किया जाये। मेवाड़ संघ मुम्बई ने इस प्रस्ताव की अनुमोदना करते हुए कहा कि इस पर उचित मार्गदर्शन वरिष्ठ संतों से लिया जाएगा।
इस मौके पर समाज के तमाम पदाधिकारियों समेत मेवाड़ संघ, नवयुवक मंडल, महिला मंडल की तमाम पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। सभी ने श्री मदन मुनि जी एवं साध्वी विजयप्रभा जी महाराज सा. के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनका गुणगान किया।
मदन मुनि जी की दीक्षा दिवस के अवसर पर लाजवंती बडाला ने जैन पाठशाला से बच्चों को जोड़ने की अपील की।
आज के इस पावन अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मेवाड़ मुम्बई के प्रमुख मीठालाल सिंघवी,अध्यक्ष किशनलाल परमार, कार्याध्यक्ष चौथमल सांखला, निवर्तमान अध्यक्ष चतरलाल लोढा, मेवाड़ संघ के महामंत्री रोशनलाल बडाला, कोषाध्यक्ष नेमीचंद धाकड़, भंवरलाल पालरेचा, शीला पोखरना, दिनेश बोहरा, अरविंद हिंगड़, महिला मंडल की महामंत्री कंचन सिंघवी, सुरेश सोनी, ज्ञानप्रकाश योजना के संयोजक विनोद चपलोत आदि ने अपने भाव व्यक्त किये।
मदन मुनि जी के परिवार का रूप में अपनी अभिव्यक्ति देते हुए सुरेश सोनी ने कहा कि गौतम मुनि जी हमारे परिवार के सदस्य हैं, इस वजह से हम सभी ठीक उसी तरह से गौरवान्वित हैं जिस तरह किसी के घर में यदि कोई आईएएस, पीसीएस या कोई अधिकारी या अन्य पद पर जाने से गौरवान्वित होता है। कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन महामंत्री रोशनलाल बडाला ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख मीठालाल सिंघवी, प्रचार मंत्री प्रकाश वदामा, उपाध्यक्ष जीतमल वागरेचा, मंत्री फूलचंद नाहर, नरेश लोढा, मेवाड़ भवन अध्यक्ष दिलीप नाबेड़ा, महामंत्री सुरेश आंचलिया, कोषाध्यक्ष भगवती पोखरना, हिम्मत कंटालिया, श्याम सिंघवी, शौकीन पामेचा, भगवती मादरेचा, दिनेश कोठारी, मंजू सांखला मीरारोड, रतनदेवी हिंगड़ मालाड, मंजू चंडालिया कांदिवली, पवनजी लोढा कांदिवली, दिनेश कोठारी, मनोज सिंघवी गोरेगांव, संगीता गोखरू, अशोक सिसोदिया, महिला मण्डल संरक्षिका संतोषबेन सिंघवी, बेबीबेन डागलिया, अंजना सिसोदिया, शांताबेन बोहरा, कविता पामेचा, मंजू बेन तातेड़, निर्मला पामेचा, कमला बदलमिया, पवन सिसोदिया आदि लोग विशेष उपस्थिति रही। आज की सेवा उपसंघ फोर्ट की तरह से रही। अध्यक्ष हुकमीचंद इंटोदिया, मंत्री फतेहलाल इंटोदिया, नानालाल बोहरा, बाबूलाल बोहरा, अशोक मांडोत, अशोक सुराणा, अम्बालाल इंटोदिया, प्रवीण मादरेचा सहित महिला मंडल से अध्यक्ष कल्पना सुराणा, मंत्री पुष्पा कोठारी, बादाम बाई, मनोहर देवी, कैलाश देवी, सरोज बेन, पुष्पा बोहरा, तमु बेन आदि खास तौर पर मौजूद रहे।
गोरेगांव मेवाड़ भवन में मदनमुनि जी की दीक्षा और विजयप्रभा जी के जन्म दिवस का आयोजन हर्षोल्लास से सम्पन्न
Leave a comment
Leave a comment