कुर्ला में जैन विद्या कार्यशाला

मुंबई। तेरापंथ भवन कुर्ला में समण संस्कृति संकाय की जैन विद्या कार्यशाला का आयोजन किया गया। सबका स्वागत जैनविधा की प्रभारी मंजू लोढ़ा ने किया। जैन विद्या की प्रमुख  प्रेमलताजी सिसोदिया की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष जैन विद्या सफल परीक्षार्थीयो का प्रमाण पत्र वितरण, जिसमें विशेष रूप से राष्टीय स्तर पर द्वितीय स्थान पर रही  दिव्या रवि धींग ,बसन्ता जी बाठिया का सम्मान किया गया। महिला मंडल ने आप की अदालत नाटक का सुंदर मंचन किया।
कार्यक्रम में जैन विद्या के बारे में सुनीता सुतरिया, राजकुमार चपलोत, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष राजू मेहता अलबेला, तेयुप के अध्यक्ष हिम्मत राठौड़, गणपत संचेती, डॉ मनीषा संचेती महिला मंडल की सयोजिका भारती डांगरा, विद्या कोठारी ने जैन विद्या की कार्यशाला में अपने विचार व्यक्त किए। जीतू मादरेचा, सुनील सांखला, भरत डांगरा, संयम बाठिया, मीना लोढा, बसन्ता बाठिया, कुसुम कुमठ, अनिता मेहता, प्रेमा राठौड़, संध्या बडोला  आदि उपस्तिथ थे। सेजल बडोला ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भारती राठौड़ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *