विरार। अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मंडल द्वारा चलाया गए अभियान के तोर पर मुम्बई महिला मण्डल द्वारा प्लास्टिक का उपयोग नही करने की मुहीम के अंतर्गत 5 अक्टूबर को नालासोपारा महिला मंडल की सदस्य प्रवासी नेता प्रकाश पामेचा के नेतृत्व में वसई के MLA विधायक हितेन्द्र ठाकुर व नालासोपारा के विधायक क्षितिज ठाकुर से मिलकर कर प्लास्टिक की मुहिम का ज्ञापन दिया। इस अवसर पर प्रकाश पामेचा, मुम्बई महिला मंडल कार्यकारणी मंजू बाफना संयोजिका, अंजू छाजेड़, सह संयोजिका दिव्या बाफना, कोषाध्यक्ष रंजना सोलंकी, उर्मिला गुन्देचा, पुष्पा सोलंकी, पुष्पा राठौड़, आशा धाकड़ सहित मण्डल की शामिल थीं। महिला मण्डल द्वारा दोनों विधायको का मेवाड़ी पगड़ी शॉल पहना कर सन्मान किया।
से टू नो प्लास्टिकः नाला सोपारा महिला मंडल ने की ठाकुर परिवार से मुलाकात
Leave a comment
Leave a comment