नेरुल। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मण्डल के तत्वावधान में सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होनेवाले नुकसान को लेकर जन जागृति अभियान का आगाज किया। उसी के तहत say no to plastic अभियान चलाया जा रहा है। नवी मुम्बई में भी इसी अभियान को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नेरुल महिला मंडल ने नवी मुम्बई महानगर पालिका के पोस्टर का अनावरण नवी मुंबई महानगरपालिका के श्री अन्नासाहेब मिसाण (नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त), श्री तुषार पितांबर पवार (नवी मुंबई महानगरपालिका उपायुक्त), श्री रविंद्र ईथापे (सभागृह नेता नवी मुंबई महानगरपालिका), श्री केशव महात्रे (नगरसेवक कोपरखैरने), मंदाताई महात्रे MLA, मंदाकिनी महात्रेनवी मुम्बई म.पा. डेप्युटी मेयर , श्री रमाकांत महात्रे मा. डेप्युटी मेयर, संपत शेवाळे नगर सेवक, अमित पाटिल मा. नगर सेवक आदि गणमान्यों द्वारा कराया गया। सभी ने संकल्प पत्र भरे और say no to plastic के इस महाअभियान की बहुत सराहना की और महिला मंडल के इस सराहनीय कार्य में वे पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे, ऐसा आश्वावासन करेगे। इसी के नेरुल महिला मंडल द्वारा इस अभियान की शुरुवात भगवती ग्रुप डांडिया रास ग्राउंड नेरुल ईस्ट ,सब्जी मार्किट में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी और उसमें सभी को शपथ दिलाई कि आज से वह सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करगे और सबको सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और और उन्हें समझाया कि यह हमारे लिए कितना नुकसानदायक है।
सभी दर्शको ने नुक्कड़ नाटक और से नो प्लास्टिक महा अभियान की सराहना की और महिला मंडल को इसी तरह आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी ।तेरापंथ युवक परिषद से प्रवीण जी चंडालिया और प्रकाश जी बोहरा, सुनील जी सिंघवी, स्थानकवासी समाज से संजय जी बोलियां और गौतम जी सिसोदिया की उपस्थिति रही नेरुल महिला मंडल संयोजिका मनीषा चंडालिया ,सह संयोजिका कविता सिंघवी,आशा सोनी, मुंबई महिला मंडल से कोषाध्यक्ष चंदा कोठारी , सह योजना प्रभारी अनीता सिंयाल , विशेष सहयोगी हेमा बाफना प्रिंयका सिंघवी ,आरती सिंघवी ,मोनिका सिंघवी प्रिय पगरिया ,सरोज बाफना की उपस्थिति रही एवं महिला मंडल की बहनों ने अच्छी संख्या में उपस्थिति दर्ज करा कर उस अभियान को जन जन तक पहुचाने का प्रयास किया।नवी मुम्बई स्तर पर इस अभियान को apmc मार्किट में चलाया जायेगा व जन जन में जागृति लाने के लिए यह संदेश रैली द्वारा घर घर पहुचाया जाएगा व स्कूलो में भी ड्राइंग कॉम्पटीशन द्वारा यह अभियान चलाया जाएगा।
नेरुल महिला मंडल say no to plastic अभियान के पोस्टर का अनावरण
Leave a comment
Leave a comment