मुंबई। 28 सितंबर को मंगला हाई स्कूल के हाल मे सम्पन हुए डांडिया रास का आयोजन आमेट कन्या मंडल और आमेट किशोर मंडल ने किया। उनके मेहनत से इस आयोजन को बडी सफलता मिली। 13 सेपटेम्बर को शुरु हुए इस डांडिया रास कमिटी ने केवल 15 दिन के अन्तर्गत ये मुकाम हासिल किया। आमेट मित्र मंडल के अध्यक्ष श्रीमान नवरतनजी दुग्गड, कोशाध्यक्ष श्रीमान भरतजी लोढ़ा, आमेट महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती निर्मलाजी चंडालिया, एवं मंत्री विमलाजी हिरण की विशेश उपस्तिथि रही।
नवरतनजी दुग्गड, महेंद्रकुमारजी मांडोत, विमलाजी हिरण और श्रीमती कमलादेवी सुराणा से विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।महिला मंडल मंत्री विमला हिरण ने बताया कि कन्या ओर किशोरों का जोश का एक अद्धभुत नजारा था एवम मा अम्बे के प्रति समर्पण एवम श्रद्धा की अभिव्यक्ति नृत्य द्वारा दी गयी। कार्यक्रम की भूमिका श्री अम्बे माँ की आरती से हुई। कार्यक्रम के प्रायोजक कर्ता श्री. नवरतनजी दुग्गड (अध्यक्ष) , श्रीमती. विमला मानसुख हिरण(मंत्री), श्री महेन्द्रकुमरजी मांडोत, श्री. महेंद्रकुमारजी ईंटोदीया, श्री. चन्द्रप्रकाशजी हिरण, श्री. कुंदनजी बापना, श्री. भेरुलालजी गुग्लिया, श्री. मनोहर्जीजी बापना, श्रीमती. कमलादेवी लोढ़ा, श्री. जितेन्द्रकुमार मादरेचा ऐवं श्रीमती. कमलादेवी परसमलजी सुराणा थे। प्रायोजककर्ताओ के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ। प्रायोजक महानुभावो का स्वागत ढोल के साथ किया गया था और फिर सम्मान किया गया था। कार्यक्रम मे करीब 200- 250 लोगो ने गरबा का आनंद उठाया। जिसमे करीब 7- 8 प्रतियोगिता रखी गई। जज श्रीमती . शिखा चौधरी और कु. साक्षी जैन थे।
कार्यक्रम मे किशोर मंडल के 2019 – 2021 के कार्यकारिणी का चयन हुआ जिसमे श्री. चिराग बापना (सयोजक), श्री. रोनक सुराणा (सह-सयोजक), श्री. चिराग मान्डोत (कोषाध्यक्ष) के रुप मे नियुक्त किये गये।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोमल गुग्लिया, नेहल बाफना, सलोनी लोढ़ा, चिराग बापना, चिराग मान्डोत, रोनक सुराणा, शुभम बापना , हर्ष गुग्लिया, प्रतिक बापना, मयंक बापना, डॉ सुनील ढिलिवाल , अंनिल ढिलिवाल और सुरभि बाफना थे।
सुरभि बाफना ने कहा कि कार्यकर्ताओ की कडी लगन और मेहनत से सफल हुआ डांडिया रास 2019 का कार्यक्रम।
यह किशोर और कन्या मंडल का प्रथम कार्यक्रम था, आशा रखते है की आगे का कार्यकाल इन आमेट के भविस्य किसोरो ओर कन्याओं का बहुत ही सुखद हो।
आमेट कन्या – किशोर ने मचाया डांडिया रास की धूम
Leave a comment
Leave a comment