जलगांव। नभ से बरसती जल धाराओं के बावजूद उत्साह के अतिरेक के कारण प्रश्नमंच प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित रही।आचार्य श्री महाप्रज्ञ की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित महाप्रज्ञ प्रबोध प्रश्नमंच का पहला चरण सानंद परिसंपन्न हुआ।
महा तपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी श्री निर्वाण श्री जी ठाणा 6 के पावन सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल जलगांव द्वारा आयोजित की गई। प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए विदुषी साध्वी श्री निर्वाण सी जी ने कहा- दशम दिवाकर आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की जयंत सदी पर यह कार्यक्रम एक आस्था का उपहार है। गुरुदेव महाप्रज्ञ जी के जीवन से जुड़े छोटे-छोटे प्रसंगों की अवगती बहुत जरूरी है। प्रबोध कंठस्थ करने वालों को यह सहज गम्य हो गया ।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल दूरदर्शिता पूर्वक हर अवसर का लाभ उठाता है। स्थानीय मंडल की व्यवस्थाएं तथा संभागीयो का उत्साह सराहनीय है अन्यथा इतनी तेज बारिश में यह कार्यक्रम तय समय में होना संभव नहीं था। प्रश्नमंच प्रतियोगिता की प्रबंधक साध्वी डॉक्टर योगक्षेम प्रभा जी ने इनकी नीति नियमों की जानकारी देते हुए कहा-प्रज्ञा के हिमालय आचार्य महाप्रज्ञ के प्रति यह एक ज्ञान अधर्य आचार्य श्री महाप्रज्ञ का व्यक्तित्व पर्वत से भी ऊंचा और सागर से भी गहरा था। सभी प्रतियोगी इस बात पर ध्यान दें कि हमें उनके जीवन दर्शन को गहराई से पढ़ कर कुछ प्रयोग अवश्य करें।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल के गीत हो “संकल्प सत्य शिव “की स्वरलहरियो से हुई मंडल की कर्मठ अध्यक्ष निर्मला जी छाजेड़ ने प्रतियोगिता की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी प्रतियोगी को मंडल की ओर से पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद व्यापन कोषाध्यक्ष विनीता जी समदरिया ने किया। मंच संचालन नवनिर्वाचित मंत्री रीटा बदै ने किया। स्कोर का संचयन उपाध्यक्ष नम्रता सेठिया ने किया। प्रथम पुरस्कार ‘महाश्रमण ग्रुप’ को दिया गया जिसे श्रीमती संतोष जी छाजेड़ प्रायोजक स्नेहा लता सेठिया व पुष्पा देवी सेठिया ने प्रदान किया।द्वितीय पुरस्कार ‘तुलसी ग्रुप’ को सभा अध्यक्ष श्रीमान माणक चंद जी बैद व खानदेश अध्यक्ष श्रीमान अनिल जी सांखला ने दीया। तृतीय पुरस्कार ‘महाप्रज्ञ ग्रुप’ कोमिला जिसे वर्तमान अध्यक्ष निर्मला जी छाजेड़ उपाध्यक्ष एवं मंत्री आदि ने प्रदान किया । विशेष सौजन्य:- स्नेहलता जी सेठिया का रहा । कार्यक्रम रात्रि 8:00 से 9:35 तक चला।
जलगांव में ‘महाप्रज्ञ प्रबोध प्रश्न मंच’ प्रतियोगिता उत्साह पूर्ण माहौल में संपन्न
Leave a comment
Leave a comment