भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना 17 जुलाई से शुरू हुआ और 15 अगस्त तक चलेगा। सावन के महीने में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन कावंडिए भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस साल महाशिवरात्रि 30 जुलाई को मनाई जा रही है। वैसे तो हर साल कुल 12 शिवरात्रि आती है जिनमें से सबसे मुख्य महाशिवारात्रि को माना जाता है। हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें भोले शिव को अर्पित करने से मनचाहा वरदान मिलता है।
1. चंदन को बेहद पवित्र माना गया है। कहा जाता है इसे लगाने से दिमाग शांत रहता है। भगवान शिव को भी चंदन बेहद प्रिय हैं इसलिए भोले शंकर को चंदन का तिलक करना चाहिए।
2. हल्दी: भगवान शिव की पूजा में हल्दी एक विशेष महत्व रखती है। इसे भगवान को अर्पित करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।
3. धतूरा और बेल पत्र: भगवान शिव को बेल पत्र और धतूरा बहुत पसंद हैं। सोमवार और शिवरात्रि पर इन्हें चढ़ाने से भगवान अपने भक्त की हर मुराद पूरी करते हैं।
4. भोले शंकर को प्रसन्न करने के लिए इत्र भी चढ़ाया जाता है। इत्र भी भोले शंकर को बहुत पसंद है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)