मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ के तत्वावधान में मुम्बई विभाग सायन-कोलीवाड़ा में मंत्र दीक्षा का आयोजन तेरापंथ युवक परिषद द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रारूप द्वारा प्रशिक्षिका सीमा सोनी ने की। मधु मेहता ने मंत्र दीक्षा का महत्व बच्चों को कहानी के माध्यम से समझाया। ममता मेहता ने गीतिका की प्रस्तुति दी। ज्ञानशाला के छोटे बच्चों ने ‘जल है तो कल है’ विषय पर नुक्कड़ नाटिका की बहुत ही रोचक प्रस्तुति दी। मुख्य प्रशिक्षिका कामिनी बडाला ने संचालन किया और सूचनाओं का वाचन किया।
अणुव्रत समिति मुम्बई द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्रमाणपत्र हिया बडाला और प्रतीक जैन को दिया गया। तेयुप अध्यक्ष अविलेश डांगी ने अपने विचार व्यक्त किये और मंत्र दीक्षा की महत्ता बताई। महिला मंडल की सह संयोजिका सरिता ढालावत ने अपने विचार रखे। तेयुप अध्यक्ष अविलेश डांगी, मंत्री सुनिल कोठारी, भरत मेहता, भूपेंद्र बडाला, राजेंद्र सांखला, विकास बडाला, सुनिल दुग्गड़, ललित सांखला, अविनाश इंटोदिया, रोशनलाल सिंघवी, अभिषेक इंटोदिया की उपस्थिति रही।
महिला मंडल से तरुणा बोहरा, डिम्पल सोलंकी, लाड़ देवी मेहता, रेणु दुग्गल, मनीषा बडाला, लता रांका, हेमा मेहता, ममता कदमालिया, अरुणा खरवड़, काव्या कोठारी, टीना इंटोदिया, अल्का दुग्गड़, रिंकू परमार, नीलम परमार, कुसुम मेहता, स्वीटी सोनी की सराहनीय उपस्थिति रही।
ज्ञानशाला की सभी प्रशिक्षका कामिनी बडाला, भाग्यवती परमार, पुष्पा कोठारी, मधु मेहता, सीमा इंटोदिया, डिम्पल सिंघवी, सीमा सोनी, मीना सोनी का सभी कार्यक्रमों में सहयोग रहा। बच्चों को मंत्र दीक्षा का प्रमाणपत्र भी दिया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी भूपेंद्र बडाला ने दी।
सायन-कोलीवाड़ा में मंत्र दीक्षा का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment