मुलुंड : गुरुवार को गणाधिपति गुरुदेव तुलसी के 23 वे महाप्रयाण दिवस मुलुंड तेरापंथ भवन में आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रबुद्ध शिष्या साध्वी श्री अणिमा श्री जी,साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी एवं साध्वी वृन्द के सानिध्य में तेरापंथी सभा मुलुंड द्वारा कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। साध्वी श्री अणिमा श्री जी ने इस अवसर पर अपने मंगल उद्बोधन के माध्यम से श्रावकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आचार्य तुलसी के व्यक्तित्व को व्याखित करना जैसे महासागर के पानी को तराजू से तौलने जैसा है। क्योंकि उनका व्यक्तित्व महासागर सा विशाल है जिसे तौला और मापा नही जा सकता हैं। पर आज के दिन उन्हें और उनके व्यक्तित्व को याद करना हमारे लिए शौभाग्य की बात हैं। आचार्य श्री ऐसे महापुरुष थे कि वो रात में सपने नही वो दिन में सपने देखा करते थे और उसे पूरा करते थे।
साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी ने कहा कि मुझे श्रमण श्रेणी में दीक्षा लेने का शौभाग्य आचार्य तुलसी के सानिध्य में प्राप्त हुआ। आचार्य तुलसी के प्रभाव को शब्दों में बयां नही किया जा सकता हैं। आचार्य श्री स्वच्छता प्रेमी ही नही आत्मा की स्वच्छता के प्रेमी भी थे। साध्वी श्री सुधा प्रभा जी ने कहा कि 20 वी सदी के शिखर पुरुष थे जिन्होंने परिवर्तन को अवकाश दिया था। साध्वी श्री मैत्री प्रभा जी ने कार्यक्रम में मंच का कुशलतापूर्वक संचालन करते हुए अपने भावों के माध्यम से श्रावकों का मार्गदर्शन किया। नगरसेविका स्मिता काम्बले का सम्मान किया गया। कांग्रेस से राकेश शेट्टी भी उपस्थित थे।
मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तांतेड़, मुम्बई सभा मंत्री विजय पटवारी, तेयुप ऐरोली अध्यक्ष धीरज बोहरा, मुलुंड महिला मंडल संयोजिका निर्मला सींघवी, संतोष देवी चोरडिय़ा, मुम्बई अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी, ठाणे सभा मंत्री जितेंद्र बरलोटा, मुलुंड सभा के अध्यक्ष राकेश टुकलिया, मुंबई सभा उपाध्यक्ष भगवती पटवारी, विमल सोनी, नगरसेविका रजनी केनी आदि ने अपने भाव व्यक्त किये। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के उच्चारण एवं महिला मंडल मुलुंड की बहनों द्वारा सुंदर मंगलाचरण गीतिका के साथ हुआ।प्रकाशजी गेलड़ा और महेन्द्रजी सांखला ने गीतिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर सलिल लोढ़ा, नवरत्न दुग्गड़, सुनील इनटोदिया, निर्मल धींग, विनोद बडाला, प्रकाश देवी तातेड़, प्रेमलता शिशोदिया आदि की उपस्थिति रही।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय सिंघवी,भगवती सिंघवी,भरत डांगी,हिम्मत सिंघवी,चुन्नीलालजी सिंघवी,मिठालालजी छाजेड आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में सभी के प्रति मुलुंंड सभा मंत्री दीपक सींघवी ने आभार ज्ञापन किया।
मुलुंड में आचार्य श्री तुलसी जी को उनके 23 वे महाप्रयाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
Leave a comment
Leave a comment