नेरुल। तेरापंथ युवक परिषद् नेरुल की वार्षिक जनरल मीटिंग साधना सदन में रखी गयी। मीटिंग की शुरुवात नमस्कार महामंत्र एवं विजय गीत से धनराज सोनी एवं भरत कोठारी ने की। श्रावक निष्ठां पत्र का वचन जतन इंटोदिया ने किया। तेयुप अध्यक्ष महेंद्र मादरेचा ने वर्ष दौरान मिले सभी के सहयोंग की प्रशंसा की एवं सभी का आभार व्यक्त किया। मंत्री दिलीप सिंघवी ने कार्यकाल के दौरान हुई विभिन्न गतिविधियों से सबको अवगत कराया| कोषाध्यक्ष धनराज सोनी ने वर्ष 2018-19 के आय व्यय का ब्यौरा दिया, जिसको सदन ने पारित किया। द्धितीय चरण में अध्यक्ष महेंद्र मादरेचा ने अपनी कार्यकारणी को निरस्त किया| चुनाव/मनाव अधिकारी के रूप में लक्ष्मीलाल सिंघवी, नरेश सोनी एवं गणपतलाल छाजेड़ को नियुक्त किया गया। 2019-20 के अध्यक्ष पद के लिए दिलीप सिंघवी और राजेश सामोता के नाम का प्रस्ताव आया, दिलीप सिंघवी ने राजेश सामोता के समर्थन में अपना नाम वापस लिया और राजेश सामोता निर्विरोध तेयुप नेरुल के अध्यक्ष चुने गए।
मीटिंग में प्रवीण चंडालिया, देवेंद्र बोहरा, अशोक धोका, मनोज पगारिया, दिनेश धोका, संजय सोनी, प्रकाश बोहरा, प्रवीण धोका, अशोक पगारिया, दिनेश बागरेचा,रमेश मादरेचा, रमेश हिंगड़, कांतिलाल कोठारी, ललित बोहरा, महावीर ओस्तवाल, मुकेश बोहरा, रोशनलाल मेहता, भरत कोठारी, राकेश सोनी, महेंद्र मेहता, गणपतलाल सोनी, अशोक गुंदेचा, दिनेश सिंयाल, चंद्रेश सोनी, दिनेश कावड़िया, पंकज बोहरा, सुरेश छाजेड़, अमित धाकड़, मनोज बडाला, सुनील सिंघवी, ललित सोनी, राजीव हिरण, गौतम हिरण, सतीश बाफना, महावीर टुकलिया, चंद्रेश हिरण, राहुल सिंघवी, विवेक धोका, जयेश बोहरा की भी उपस्थिति रही। यह जानकारी संजय जैन ने दी।
सामोता बने तेयुप नेरुल के अध्यक्ष
Leave a comment
Leave a comment