एशियन गेम्स: हॉकी में भारत ने दागे 26 गोल, 86 साल बाद ऐसी जीत

जकार्ता। एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को हुए पूल मैच में टीम इंडिया ने हॉन्ग कॉन्ग को 26-0 के अंतर से बुरी तरह हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने अपनी पिछली सबसे बड़ी जीत के आंकड़े 17-0 को भी तोड़ दिया। इस मैच में भारत शुरुआत से ही हावी था। बता दें कि इससे पहले टीम ने 18वें एशियाई खेलों में अपने अभियान का शानदार आगाज किया था।
पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद कर रख दिया था। यह भारत की एशियाड में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। मैच में भारत के 9 से ज्यादा खिलाड़ियों ने गोल किए। भारतीय हॉकी के इतिहास में 86 साल बाद यह मौका आया है, जब उसने इतनी बड़ी जीत हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *