चैत्र मास की नवमी को रामनवमी मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र राम का जन्म हुआ था। इस दिन को रामजन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कुछ मंत्र का जाप करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे आपके जीवन में रही आर्थिक परेशानियां और बधाएं दूर हो जाएगी।
मंत्र
इस राम नवमी आप राम नाम की 5 माला यानी तारक मंत्र का जप करें इससे आपको मनोरथ सिद्ध होंगे।
आप श्रीराम की फोटो रखकर विधिवत रूप से पूजन करें और ‘ऊं रामभद्राय नम:’ मंत्र की कम से कम 4 माला का जाप करने से आपके कार्यो में आने वाली समस्त बाधायें दूर होगी।
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए
इस दिन ऊं जानकी वल्लभाय स्वाहा मंत्र की 10 माला जाप करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
ऊं नमो भगवते रामचन्द्राय मंत्र का कम से कम 5 माला का जाप करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
राम नवमी 2019: आर्थिक समृद्धि के लिए करें इस मंत्र का जाप
Leave a comment
Leave a comment