अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी द्वारा गीतगायन प्रतियोगिता के प्रथम चरण का सुंदर आयोजन

मुंबई। अणुव्रत न्यास द्वारा संचालित उन्नीसवीं अणुव्रत गीत गायन प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के सहयोग से अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी मुंबई द्वारा किया गया। उग्रविहारी तपोमूर्ति कमल कुमार स्वामी एवं मुनि वृन्द व शासन श्री साध्वी सोमलता जी एवं साध्वी वृन्द का सांनिध्य मिला। विधिवत शुरुवात मंत्रोच्चार के पश्चात मंगलाचरण अशोक हिरण ने किया। मुनिवर ने अपने उदबोधन के द्वारा बच्चो को गीत गायन प्रतियोगिता की महत्वता बताते हुए जीवन जीने की कला एवं विद्यार्थी के गुणों पर प्रकाश डाला । एक मेटिवेटर के तरह बच्चो को बहुत सुंदर मार्गदर्शन दिया। अणुव्रत जीवन विज्ञान मुंबई के योगा प्रेक्षाध्यान ब्रांड एम्बेसडर पारस दुगड़ ने प्रयोगों द्वारा बच्चो को ऊर्जा प्रदान की। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी एवं मंत्री कमलेश बोहरा ने सभी व्यवस्थाओ का सुंदर समायोजन करने में सहयोग रहा। स्वागत भाषण मुंबई संयोजक प्रीतम हिरण ने करते हुए सभी स्कूलों ने बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में सभी कार्यकर्ताओं के श्रम का स्वागत किया। मुंबई गीत गायन संयोजक विनोद सिंघवी ने प्रतिभागियों के नियम समझये पूरी डोम्बिवली टीम संदीप , सुरेश एवं सभी का सहयोग मिला कार्यक्रम को सफल बनाने में कमलेश कोठारी, ज्ञानमल भंडारी , सुनील संचेती, हेमंत सिंघवी, किशोर धाकड़, अशोक मादरेचा, उषा जैन , विमला जैन, नितिन जैन, मीना जैन, जवेरी मल नौलखा, साक्षी मन्दोलकर, एवं कई कार्यकर्ताओ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के निर्विरोध रिजल्ट के लिए बाहर से जजो की टीम सुलभा सांवन्त, एवं संजय बर्बे, तेजस्विनी नेहते, ने किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन संयोजक प्यारचंद मेहता ने केंद्र की गतिविधियों के बारे में बताया। गीत गायन प्रतियोगिता में फाउंडेशन के पूर्व मंत्री दलपत बाबेल, तेयुप कांदिवली मंत्री अशोक कोठारी भी उपस्थित थे। मंच का कुशल संचालन राकेश कोठारी ने किया। एवं साथ मे बच्चो का आईक्यू टेस्ट के साथ गेम्स भी खिलाये गये। मुंबई संयोजक प्रीतम हिरण ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मुंबई उपनगरों एवं नवी मुंबई के विभिन्न स्कूलों के 150 बच्चो ने भाग लिया जो कि अजैन होते हुये भी आचार्य तुलसी के अवदान “अणुव्रत” से सम्बंधित विभिन्न गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। जो कि अनुकरणीय है। इस प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में प्रथम स्कूल नवी मुंबई म्युनिसिपल स्कूल अडवाली एवं एकल में ठाकुर श्याम नारायण स्कूल सीनियर ग्रुप एवं एकल में महाप्रज्ञ स्कूल प्रथम आयी । सभी प्रथम स्थान प्राप्त स्कूलों को मुंबई गीत गायन संयोजक विनोद सिंघवी ने 20 अगस्त की प्रतियोगिता के फाइनल में आने का निमंत्रण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *