मुंबई। कई वर्षों से बहुजन समाज पार्टी मुंबई एवं प्रदेश में कार्य कर रहे वरिष्ठ नेता रामप्रसाद जैसवार को बसपा ने महाराष्ट्र प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर समर्थकों व बसपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। श्री जैसवार पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, श्री जैसवार की नियुक्ति राज्यसभा सांसद व बसपा के 4 राज्यों के प्रभारी अशोक सिद्धार्थ ने बसपा के वरिष्ठ नेताओं प्रमोद रैना, सुरेश साखरे, नाथू खंदारे, सदा फुले सहित कई अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में की गई। उनकी नियुक्ति से बसपा के उत्तर भारतीय नेताओं व पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि रामप्रसाद जैसवार इससे पहले करीब 14 वर्षों तक मुंबई बसपा के महासचिव रह चुके हैं तथा 1998 में दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। उस समय उन्हें बसपा के सभी पांच उम्मीदवारों में सबसे अधिक लगभग 10 हजार वोट हासिल हुए थे। श्री जैसवार बसपा संस्थापक कांशीराम के नेतृत्व में विभिन्न आंदोलन का हिस्सा भी रह चुके हैं जिसमें देशव्यापी संविधान बचाओ रैली प्रमुख थी, जो कई राज्यों से गुजरते हुए दिल्ली के लालकिला पहुंची थी।
रामप्रसाद जैसवार को बसपा ने बनाया प्रदेश सचिव
Leave a comment
Leave a comment