देवरूख/रत्नागिरी: देवरूख के सामाजिक कार्यकर्ते और सुप्रसिद्ध व्यावसायिक भगवतसिंह प्रेमसिंह चुंडावत इनको विश्व समता कला मंच,लोवले इनका महाराष्ट्र राज्यस्तरीय *’विश्वसमता समाजरत्न 2019’* यह बडे सम्मान का पुरस्कार घोषित होकर दि.6 जानेवारी 2019 को विधायक श्री. सदानंदजी चव्हाण के करकमलों से सन्मान सहित प्रदान किया जायेगा।
राजसमन्द जिले के पुनियाणा (देवगढ़) में जन्मे भगवतसिंह चुंडावत व्यावसायिक रूप से महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के देवरूख शहर में कपडा कारोबारी हैं।
श्री.चुंडावत अनेक वर्षों से सामाजिक, शैक्षणिक और आरोग्य के क्षेत्रों में जरूरतमंदो तक पहुंच कर सेवा दे रहे हैं।लायन्स कल्बज ऑफ इंटरनॅशनल के शताब्दी वर्ष 2016-17 साल में लायन्स क्लब ऑफ देवरूख के अध्यक्ष पद का निर्वहन बडी बख़ूबी से किया। एकही वर्ष में 200 से ज्यादा सेवाकार्ये करनेका नया किर्तीमान स्थापित किया।इसी समय में उन्होंने देवरूख पंचायत समिती के पास राममंदिर बस पिकअप शेड स्वखर्च से बनाकर प्रवासियों की सुविधा कि। झोनका बेस्ट प्रेसिडेंट और मल्टिपल(राजस्थान,गुजरात,महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़,गोवा मिलाकर) का मोस्ट प्रोमिसिंग यंग लायन का अवार्ड से नवाजा गया है।
‘नाम फाऊंडेशन’ के संगमेश्वर तहसील समन्वयक भी है,और इस माध्यमसे सोनवी नदी का कचरा सफाई कर, कोंड असुर्डे गांव का पानी समस्याओं को हल किया गया।
क्षत्रिय राजपूत समाज,कोंकण विभागके स्थापना में श्री.भगवतसिंह चुंडावत इनका बडा योगदान है और वे कार्याध्यक्ष पद संभालते हुए भारतभर सामाजिक कार्ये कर रहे हैं।
सडक दुर्घटना रहें या फिर आग लगना रहें संकट के समय स्वयं स्फूर्तिसे मदत कार्यों मे सहभाग लेते हैं।
श्री.चुंडावत इन्होंने यूपीएससी की स्पर्धा परिक्षा देते हुए विविध स्कूलों, महाविद्यालयों में विद्यार्थ्यांको निशुल्क करियर गाईडंस देते हैं। दर्शनशास्त्र, भारतका इतिहास,भूगोल,अर्थशास्त्र के गाढे अभ्यासक है।
श्री.भगवतसिंह चुंडावत के इसी सामाजिक कार्यों कि सराहना करने के लिए लोवले के विश्वसमता कला मंचने 2019 का महाराष्ट्र राज्यस्तरीय ‘विश्वसमता समाजरत्न पुरस्कार’ दि. 6 जनवरी 2019 को आंबेडकर सभागृह देवरूख के भव्य समारंभ में ससन्मान प्रदान किया जायेगा। ऐसा अध्यक्ष मनोज जाधव इन्होंने जाहिर किया है।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुभाषजी बने, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शेखरजी निकम, नगराध्यक्षा मृणाल शेट्ये, जि.प.सदस्य रोहन बने, कोंडगाव सरपंच बापू शेट्ये, सामाजिक कार्यकर्ता युयुत्सु आर्ते आदी मान्यवर उपस्थित रहेंगे।
भगवतसिंह चुंडावत को महाराष्ट्र राज्यस्तरीय विश्वसमता समाजरत्न पुरस्कार
Leave a comment
Leave a comment