डोम्बिवली। शिक्षा क्रांति के प्रणेता अणुव्रत अनुशास्ता राष्ट्रसंत आचार्य श्री महाश्रमणजी का त्रि दिवसीय प्रवास वर्धमान महोत्सव डोंबिवली में हुआ। इस अवसर पर जीवन विज्ञान कमेटी द्वारा जन गण मन स्कूल में जीवन विज्ञान कक्ष एवं अणुव्रत कक्ष का आचार्य श्री महाश्रमण जी के सन्निधि में अनावरण कर मंगल पाठ सुनाया। बच्चों ने जीवन विज्ञान गीत का आचार्य श्री महाश्रमण जी के समक्ष सामूहिक गायन किया। आचार्य श्री ने मार्मिक कहानी के द्वारा बुरा काम ना करें तथा सत्य के मार्ग पर चलने का प्रयास करने का उपदेश दिया।तत्पश्चात विद्यार्थियों ने पर्यवेक्षक मुनि श्री मनन कुमार जी के समक्ष अनेक प्रश्न पूछे। जिज्ञासाएं रखी। बहुत ही आनंदमय वातावरण में मेलजोल के साथ मुनिश्री मननकुमारजी ने उपस्थित विद्यार्थियों का समाधान किया।
बी आर मढवी तथा के आर कोतकर विद्यालय के छात्रों ने भावभीनी वंदना गीत कि सामुहिक प्रस्तुति गुरुदेव के चरणों में अर्पित की। तनुश्री भोसले ने बहुत ही सुंदर ढंग से अपने वक्तव्य द्वारा विगत वर्ष से विद्यालय में शुरू जीवन विज्ञान पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दें।
हेमलता मुनोत द्वारा जीवन विज्ञान की परीक्षा ली गई उसमें विद्यार्थियों ने अपने अनुभव लिखे यह भी जानकारी दी। नमन आदि विद्यार्थियों ने योग एवं जीवन विज्ञान गीत का संगान किया। डोंबिवली की प्रख्यात स्कूलों के ट्रस्टी डॉ राजकुमारजी, एवं प्रेरणाजी कोल्हे,भाई अमितजी शाह, श्री विवेकजी पुरानीक सर, बागुल सर, सूर्यवंशी सर, आढलराव सर तथा विविध कॉलेज के प्राचार्य श्री शाहिद सर, पाखले मैडम आदि अनेक शिक्षा संस्थानों से जुड़े मान्यवरों का गुरुदेव से परिचय करवाया।
गुरुदेव ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। जीवन विज्ञान का महत्व बताया। जीवन विज्ञान से भावी पीढ़ी सुसंस्कृत बनेगी। अतः जीवन विज्ञान पाठ्यक्रम अपने स्कूल में चलाया जाए। जीवन विज्ञान का काम करने वाले कार्यकर्ताओं को भी निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए ऐसा आशीर्वचन दिया।
इस अवसर पर अणुव्रत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अविनाशजी नाहर ने शुभ संदेश भिजवाया।
अणुव्रत समिति मुंबई के उपाध्यक्ष विजयजी संचेती, तुलसी फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद्जी बोहरा, तेरापंथ सभा मुंबई के अध्यक्ष मदनजी तातेड, कार्याध्यक्ष गन्नाजी, मुख्य प्रबंधक तरुण जी कौन है मनोहर जी गोखरू, महिला मंडल मुंबई से तरुणाजी बोहरा अंजूजी कोठारी आदि गणमान्य तथा स्थानीय संघीय समाज के सभी पदाधिकारी गण एवं विशाल जन समुदाय उपस्थित रहे। तेरापंथ सभा डोंबिवली के अध्यक्ष गणपत जी हिंगड़ तथा मंत्री जगदीशजी परमार का विशेष सहयोग रहा।
जीवन विज्ञान थाने जिला प्रमुख हेमलता मुनोत टीम के कार्यकर्ता डॉ दिलीपजी मुनोत, भगवतीलालजी सोनी, भगवतीलाल जी कछारा,रीना कोठारी ,शीतल सिंघवी, अनीता वनाकिया, शिक्षक समन्वय समिति से प्राचार्य संगीता पाखले मैडम, प्राचार्य बी आर परदेसी सर, प्राचार्य श्यामला राव, प्राचार्य नायर सर,जाधव मैडम, तडवी मैडम, उपप्राचार्या ज्योति वेंकटरमन आदि शिक्षकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अथक प्रयास किया।
शिक्षा क्रांति के प्रणेता आचार्य श्री महाश्रमण जी ने किया जीवन विज्ञान कक्ष एवं अणुव्रत कक्ष का अनावरण एवं विविध स्कूल के छात्रों की प्रस्तुतियां
Leave a comment
Leave a comment