मुंबई। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी श्री विद्यावती जी “द्वितीय” एवं शासन श्री साध्वी श्री जिनप्रभाजी एवं सहवर्ती साध्वीवृन्द के पावन सान्निध्य में विशिष्ट कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन तेरापंथ भवन कांदिवली में आयोजित किया गया। यह कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन दो चरणों में आयोजित हुआ।
साध्वीवृंद द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम के प्रथम चरण की शुरुआत हुई, तत्पश्चात संघ गायिका मिनाक्षी भूतोड़िया ने मंगला चरण की प्रस्तुति दी।
साध्वी श्री ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं को नीव का पत्थर बनना चाहिए। आज कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह है और इसे आपको प्रेरणास्वरुप में लेना चाहिए। सेवा को प्रोत्साहन मिले इसलिए सम्मान किया जाता है। हमें आचार्य प्रवर के सपनों को साकार करना है। कर्मनिष्ट बन सदेव संघ एवं समाज को गौरवान्वित करते रहें। पद एवं नाम की लोलुपता एवं अन्य किसी भी प्रकार के विवादों को बढावा न दें।
साध्वी प्रियंवदा जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि आप में श्रावकत्व का निखार आना चाहिए । साध्वी श्री ने तमाम श्रावक – श्राविकाओं के कार्यों की प्रशंसा की एवं फरमाया की सभी को इस सम्मान समारोह से विशिष्ट कार्यकर्ता बनने की प्रेरणा लेनी चाहिए। आपने विशिष्ट कार्यकर्ता बनने के गुर भी बताये। साध्वी श्री ने सम्मान समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है। आप सभी में देव, गुरु एवं धर्म के प्रति श्रद्धा झलकनी चाहिये।
श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद बोहरा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि कांदिवली तथा मलाड़ के कर्मठ कार्यकर्ता फाऊंडेशन के साथ हमेशा कन्धे से कन्धा मिलाकर संघ समर्पित कार्यों का निष्पादन करते हैं। इसलिये इन कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करना फाऊंडेशन के लिये गौरव की बात है। उन्होने कार्यक्रम में आये तमाम पदाधिकार्यों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनन्दन किया।
तत्पश्चात शुरु हुआ कवि सम्मेलन का दौर जिसमें अंतराष्ट्रीय कवियत्री सोनल जैन, हास्य कवि संजय बंसल एवं जैन दर्शन गीतकार दिव्य कमलध्वज ने अपनी कविताओं के जरिये भक्ति एवं हास्य का तड़का लगाया।
तत्पश्चात विनोद बोहरा, मनीष कोठारी, प्रवास व्यवस्था समिति के महामंत्री सुरेंद्र कोठारी एवं मुख्य प्रबंधक मनोहर गोखरू के हाथो कर्मठ एवं धर्मनिष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
पहले चरण की सम्पन्नता के पश्चात दूसरे चरण की शुरुआत में कोषाध्यक्ष संजय बडोला ने सम्बोधित किया उसके बाद पुनः कवियों ने अपने कविताओं की फुहारों से सभी को भिगोया। तत्पश्चात अध्यक्ष विनोद बोहरा के सम्बोधन के साथ फिर से सम्मान का क्रम शुरु हुआ। इस दौरान कांदिवली – मालाड समाज के समर्पित कार्यकर्ताओं साथ ही फाउंडेशन के बहुप्रतिभावन कार्यकर्ताओं एवं सेवा में संलग्न स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिन्दी दैनिक प्रातःकाल के डिजिटल एडिटर अरुणजी उपाध्याय, वरिष्ठ संवाददाता प्रमोदजी सूर्या, सुरभि सलोनी के संपादक दिनेशजी चक्रवर्ती एवं पत्रकार राम दुबे का भी सम्मान किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष विनोद जी बोहरा, मंत्री मनीष कोठारी, कोषाध्यक्ष संजय बडोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष थानमल बैद, प्रकाश धाकड़, मुंबई सभा के महामंत्री दीपक डागलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश चौधरी, चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति के महामंत्री सुरेंद्र कोठारी, मुख्य प्रबंधक मनोहर गोखरू, अभातेयुप के राष्ट्रीय सहमंत्री भुपेश कोठारी, फाऊंडेशन के पुर्व अध्यक्ष के. एल. परमार, कांदिवली सभा के अध्यक्ष पारस दुग्गड़, मन्त्री अशोक हिरण, तेयुप कांदिवली के अध्यक्ष नवनीत कच्छारा, मंत्री राकेश सिंघवी, तेयुप मालाड सभा के अध्यक्ष इन्दरमल कच्छारा, मंत्री हस्ती भंडारी, तेयुप मालाड अध्यक्ष पैलेश मेहता, मंत्री विनोद सोलंकी, कांदिवली महिला मंडल से विभा जैन, मालाड महिला मंडल से कुसुम कोठारी के अलावा प्यारचंद मेहता, दलपत बाबेल, बाबूलाल राठौड़ सहित कांदिवली एवं मलाड़ समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
आभार ज्ञापन सहमंत्री कविराज प्रकाश धाकड़ ने काव्य शैली में किया जबकि सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के मंत्री मनीष कोठारी एवं संघ गायिका मिनाक्षी भूतोड़िया ने किया।
समर्पण… अंकन समर्पित भावों का..: श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन द्वारा विशिष्ट कार्यकर्ता सम्मान एवं कवि सम्मेलन का शानदार आयोजन
Leave a comment
Leave a comment