बल्लारी। युगप्रधान शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य डॉ मुनिश्री पुलकित कुमारजी मुनि आदित्य कुमारजी ठाणा 2 की पावन सानिध्य में भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक दिवस के उपलक्ष में आयोजित पार्श्व प्रणति मंत्र अनुष्ठान का आयोजन महावीर मार्केट बल्लारी में किया गया।
नमस्कार महामंत्र से प्रारंभ हुआ अनुष्ठान में भगवान पार्श्वनाथ के अनेक स्त्रोत एवं मंत्रों का जाप दोनों मुनि श्री द्वारा करवाया गया।
मुनिश्री पुलकित कुमार जी ने भगवान पार्श्वनाथ के जीवन पर प्रकाश डाला। मुनिआदित्य कुमार जी ने जयाचार्य द्वारा रचित चौबीसी की गीतिका प्रस्तुत की। तेरापंथ युवक परिषद महिला मंडल सभा तेरापंथ सभा एवं सकल जैन समाज बल्लारी के श्रावक समाज की अच्छी उपस्थिति में अनुष्ठान संपन्न हुआ।
पार्श्वनाथ जयंती पर बल्लारी में मंत्र अनुष्ठान आयोजित हुआ
Leave a comment
Leave a comment