पर्वत पाटिया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की स्थाई परियोजना समृद्ध राष्ट्र योजना निर्देशन में पर्वत पाटिया महिला मंडल द्वारा आओ चले गांव की ओर योजना के अंतर्गत दिनांक 8/11/2023 को अंत्रोली गांव में दीवाली के रंग अपनो के संग कार्यक्रम काआयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई।
मंडल की बहनों द्वारा स्वच्छ भारत पर मंगलाचरण किया गया।अध्यक्ष रंजना जी कोठारी ने स्वागत वक्तव्य दिया। सभी को बताया की गवरमेंट ने पक्का घर तो अलोट करवा दिया है लेकिन अपने आसपास की सफाई तो अपने ही करनी है शरीर की सफाई के बारे मे समझाया बच्चों को स्कूल भेजने व सरकारी योजना के बारे मे बताया प्राइवेट स्कूल मे भी 12 तक फ्री योजना के बारे मे बताया दिवाली पर पटाखे ना जलाने का संकल्प करवाया
बच्चों में फ्रूट्स, बिस्कुट, व खाने का अन्य चीजे का वितरण किया गया। आभार ज्ञापन मंत्री चेष्टा जी कदमालिया ने किया। कार्यक्रम परामर्शक,निवर्तमान अध्यक्ष पूर्वअध्यक्ष,कोषाध्यक्ष पदाधिकारी और कार्यकारिणी बहनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा।
पर्वत पाटिया महिला मंडल ने किया ‘आओ चले गांव की ओर’ कार्यक्रम का आय़ोजन
![](https://surabhisaloni.co.in/wp-content/uploads/2023/11/ParvatPatia-09-11-6-860x453.jpg)
Leave a comment
Leave a comment