- गुरुसेवा बिन जगत से कौन तरता है
नंदनवन/डोंबिवली। नंदनवन में गुरुसेवा का मौका डोंबिवली परिषद को २३/२४/२५ सितम्बर को मिला।सेवा मे करीब १२० सदस्यों ने अपना समय प्रदान कर गुरुभक्ति का परिचय दिया। डोंबिवली सभा,युवक परिषद,महिला मंडल,किशोर मंडल,कन्या मंडल एवं उल्हासनगर क्षेत्र के सदस्यों का सहयोग रहा।
तेयुप अध्यक्ष ललित मेहता,मंत्री राहुल कोठारी,कोषाध्यक्ष भरत धाकड,उपाध्यक्ष जीवन सिंघवी, सहमंत्री महावीर सिंघवी, संगठन मंत्री दिनेश श्रिश्रीमाल, महिलामंडल संयोजिका सीमा कोठारी, सहसंयोजिका अनिता धाकड़ प्रिया गुंदेचा, किशोर मंडल संयोजक क्रिश चंडालिया,कन्या मंडल संयोजिका भाविका कांठेड एवं संपूर्ण टीम ने गुरुदेव ठिकाना,भोजनशाला एवं पांडाल व्यवस्था मे श्रमदान किया। कार्यकर्ताओं को गुरुदेव व धवल सेना के सेवा एवं दर्शन का लाभ मिला।