नंदनवन (मुंबई)। आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में एवं साध्वी प्रमुखाश्री जी के निर्देशन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कन्यामंडल के निर्देशानुसार मुंबई महिला मंडल के तत्वावधान मे मुंबई कन्यामंडल ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में “एक सलामी स्वतंत्रता सैनानियों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में साध्वी श्री दीप्तियशा जी ने कन्यामंडल को भारतीय सैनानियों के बलिदान का महत्त्व समझाया और हम उनके अहसानों को कभी ना भूले यह भी बताया। मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती विमला जी कोठारी ने कन्याओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और आजाद भारत की हर कन्या आध्यात्मिक आजादी को अपने जीवन का उद्देश्य बनाएं इसके लिए प्रेरित किया।कन्याओं द्वारा देशभक्ति पर भाषण व गीत की प्रस्तुति दी गयी।
कन्यामंडल प्रभारी मधु बाफना, सह संयोजिका नेहा सोलंकी व निकिता चौहान का सराहनीय सहयोग रहा।संयोजिका काजल मादरेचा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।
सह प्रभारी पूनम परमार ने आभार ज्ञापन किया।
पूज्य प्रवर के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम के साथ ही मुम्बई में कन्याओं ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया एवं अलग अलग प्रतियोगिताएं आयोजित कर उन बहादुर स्वतंत्रता सैनानियों और वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। लगभग 381 कन्याओं की उत्साहवर्धक उपस्थिति रही।
मंबई कन्या मंडल ने किया “एक सलामी स्वतंत्रता सैनानियों के नाम”
Leave a comment
Leave a comment