बोईसर। बोईसर कन्या मंडल द्वारा समता भवन, बोईसर में इंडिपेंडेंस डे की कार्यशाला रखी गई थी । कार्यशाला की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। इंडिपेंडेंस डे के उपलक्ष में महिला मंडल की अध्यक्ष भावना जी खोखावत ने कुछ शब्द कहे। हिनल बोराणा, खुशी परमार और भाविका बम ने इंडिपेंडेंस के बारे में निबंध के माध्यम से बताए।
प्रगति बम, दीक्षा परमार ने इंडिपेंडेंस डे पर कविता बोली और श्रद्धा खोखावत ने गीतिका गाई। ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन भी किया गया था। आभार ज्ञापन पलक चपलोत ने किया।
इस संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन आरुषि चतरावत ने किया। इस कार्यशाला में कुल 16 कन्या मंडल की उपस्थिति रही। कन्या मंडल की प्रभारी कांता जी सोलंकी,सह-प्रभारी संगीता जी चपलोत, महिला मंडल की मंत्री पूर्णिमा जी परमार, सह-मंत्री रेखा जी बोराणा और अन्य सभी महिला मंडल की उपस्थिति अच्छी रही। आने वाली कार्यशाला “वंश वृक्ष” की। यह जानकारी कन्या मंडल प्रभारी कांता जी सोलंकी ने दी।
बोईसर में इंडिपेंडेंस डे कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment