मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई द्वारा प्रथम कार्यसमिति एवं संयोजिका सहसंयोजिका की संगोष्ठी 14-8-2023 घाटकोपर भवन में रखी गई।
पुर्वाध्यक्ष श्रीमती कांताजी तातेड ने नमस्कार महामंत्र द्वारा संगोष्ठी की शुरुआत की। मंगलाचरण घाटकोपर क्षैत्र ने प्रस्तुत किया। अध्यक्ष श्रीमती विमलाजी कोठारी ने सभी का स्वागत करते हुए अपने आने वाले कार्यों का एजेंडा सबके समक्ष रखा जिसे सदन ने ओम् अर्हम् की ध्वनि से पारित किया।
पुर्वाध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्रीजी कच्छारा ने बहनों को प्रेरणा दी कि हमारी नव निर्वाचित टीम कितनी सौभाग्यशाली हैं कि हमें 2023 गुरुदेव का चातुर्मास ,सेवा ,और सानिध्य का लाभ प्राप्त हो रहा है।श्रीमती प्रेमलताजी शिशोदिया ने अपने वक्तव्य में कहा पद केवल व्यवस्था है इसका मोह नहीं रखना चाहिए हमें अच्छे कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना चाहिए।श्रीमती कांताजी तातेड ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष की टीम का स्वागत किया। संयोजिका और सहसंयोजिका को संगोष्ठी में संयोजिकाओ को रिपोर्ट किस तरह से हमें देनी है इन 2 साल कैसे कार्य करना है इसका दिशा निर्देश दिया गया।कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रेखाजी कोठारी,श्रीमती वंदनाजी चपलोत एवं घाटकोपर से सहसंयोजिका श्रीमती पायल जी सिसोदिया श्रीमती प्रीति जी सिंघवी व घाटकोपर क्षैत्र का विशेष सहयोग रहा।
संचालन मंत्री श्रीमती संगीताजी चपलोत ने किया। सह मंत्री श्रीमती सरिताजी ढलावत एवं घाटकोपर संयोजिका श्रीमती भावनाजी चपलोत ने आभार ज्ञापन किया।उपाध्यक्ष श्रीमती अल्काजी मेहता, सहमंत्री वंदनाजी मुणोत, प्रचार प्रसारमंत्री श्रीमती इंद्राजी चंडालिया,संगठन मंत्री श्रीमती कांताजी बच्छावत,E मिडिया प्रभारी श्रीमती अनीताजी सियाल , सभी कार्यकारिणी, विशेषसहयोगी, सेवाविभाग, तत्वज्ञान, तेरापंथ दर्शन, जैन विद्या प्रेक्षाध्यान, जीवन विज्ञान, सद्स्यगण एवम् क्षेत्रीय संयोजिका सहसंयोजिका, व मुंबई कन्यामंडल की संयोजिका सुश्री काजलजी मादरेचा, सह संयोजिका सुश्री नेहाजी सोलंकी,प्रभारी श्रीमती मधुजी बाफना ,सहप्रभारी श्रीमती पूनमजी परमार आदि 150 बहनों की उपस्थिति रही।