बेल्लारी। युगप्रधान, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य डॉ मुनिश्री पुलकित कुमारजी , मुनि आदित्य कुमारजी ठाणा 2 के पावन सानिध्य में पंचमासिक धर्मोत्सव के अंतर्गत उत्तराध्ययन सूत्र आगम आधारित प्रवचन का उपक्रम तेरापंथ भवन में प्रारंभ हो चुका है। डॉ मुनिश्री पुलकित कुमारजी ने आगमिक प्रवचन में कहा श्रावक श्राविका में भक्ति का संवेग जागता है तभी धर्मानुराग के साथ वे धर्म आराधना में आगे बढ़ते हैं। मुनि श्री ने तपस्या में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए महिला मंडल के प्रति आध्यात्मिक मंगल कामना की।
मुनि आदित्य कुमारजी ने पारिवारिक सौहार्द के संदर्भ में विचार व्यक्त किए। प्रवचन पश्चात आज सिंधनूर तेरापंथ महिला मंडल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। गुंटकल से समागत उपासिका राजेश्वरी जवाहरलाल तातेड ने नवनिर्वाचित सिंधनूर की अध्यक्षा श्रीमती रतनबाला नाहर तथा मंत्री सुनीता नाहर एवं कार्यसमिति टीम के 10 सदस्यों को शपथ दिलवाई। बल्लारी महिला मंडल अध्यक्ष प्रवीणा लुणावत सिंधनूर से अनीता विजय नाहर ने विचार व्यक्त किए। केजीएफ से सोनिया बांठिया ने गीत प्रस्तुत किया।
तेरापंथ सभा अध्यक्ष कमलचंद छाजेड़ ने आगंतुक मेहमानों का स्वागत अभिनंदन किया। तेयुप बल्लारी के सदस्य मितेश कांतिलाल चोपड़ा ने आज अठाई की भावना रखते हुए पांच की तपस्या का प्रत्याख्यान किया।
मुनिश्री के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल सिंधनूर का शपथ ग्रहण आयोजित हुआ
Leave a comment
Leave a comment