लखनऊ। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद गोलीबारी में बाल-बाल बचे। उनके काफिले पर कार सवारों ने 6 राउंड फायरिंग की, जिसमें गोली आजाद को छूकर निकल गई। उनकी कमर पर गोली से खरोंच आई है, इस समय वे ठीक हैं। उन पर हमले की खबर आते ही लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मुझे ठीक से याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया है। उनकी कार सहारनपुर की ओर चली गई। हमने यू-टर्न लिया। घटना के समय मेरे छोटे भाई सहित हम पांच लोग कार में थे।
जानकारी के अनुसार, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर दिल्ली से लौटते हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर स्कार्पियो सवार चार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर हमला किया था। चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर 5 से 6 राउंड फायरिंग की गई जिसके बाद हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो में सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। इस हमले में चंद्रशेखर आजाद की पीठ में कुछ छर्रे घुसे हैं। चंद्रशेखर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
चंद्रशेखर आजाद देवबंद में एक कार्यकर्ता के घर से वापस आ रहे थे। अजय नाम के कार्यकर्ता के घर उनकी मां की मौत के बाद चंद्रशेखर आजाद कार्यकर्ता से मिलने गए थे। जब वह मिलकर वापस जा रहे थे उसी दौरान एक गाड़ी से आए कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद पर गोली चला दी। इसके बाद देवबंद के सरकारी अस्पताल में चंद्रशेखर को भर्ती कराया गया और थोड़ी देर में चंद्रशेखर की अस्पताल से छुट्टी दे दी।
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, गोलीबारी में बाल-बाल बचे
Leave a comment
Leave a comment