मुंम्बई। परम श्रद्धेय आचार्य श्री महाश्रमणजी का 62 वां जन्मदिवस एवं 14 वां पदाभिषेक दिवस कैमरून हाईट अंधेरी मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विदुषी साध्वी श्री निर्वाण श्रीजी ने कहा-
आचार्य श्री महाश्रमणजी का जीवन प्रारंभ से ही विलक्षण रहा हैं। बाल्यकाल से ही मुनि मुदित साधना के उच्च पायदानों पर आरूढ़ होते रहे हैं। उनकी जीवन यात्रा मोहन से मुदित, मुदित से महाश्रमण और पुन: युवाचार्य व आचार्य पद के अभिराम पथ पर गतिमान है। समग्र मानव जाति का कल्याण उनका जीवनव्रत है।
साध्वी श्री के सानिध्य में दिनांक 29 अप्रैल को गुरुदेव के जन्मदिवस का कार्यक्रम भी सफल रहा।
जन्मोत्सव और पट्टोत्सव के पर्व पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए प्रबुद्ध साध्वी श्री डा. योगक्षेम प्रभाजी ने कहा- आचार्य श्री महाश्रमण अतिशायी महापुरुष है। कीर्तिमान बनाए नही जाते, स्वत: निर्मित हो रहे है। उनका जन्म मानव कल्याण व जिनशासन की प्रभावना के लिए हुआ है।
साध्वी मधुर प्रभाजी ने अमृत अर्चना के माध्यम से मंगलाचरण किया। बालिका प्रीषा लिंगा ने अंधेरी ज्ञानशाला की ओर से भावना प्रकट की। अंधेरी युवतीमंडल ने आचार्य वंदना मे मधुर गीत का संगान किया। आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति के मुख्य प्रबंधक मनोहरजी गोखरु ने अपने उदगार व्यक्त किए। समागत अतिथियों का स्वागत तेरापंथ सभा के कर्मठ अध्यक्ष चैनरूपजी दुगड़ तथा तेयुप के उत्साही अध्यक्ष किरण रोठांगण ने किया। इस अवसर पर घाटकोपर तुलसी सुरसंगम के संगायको ने लोकेश डांगी के नेतृत्व में एक भावपूर्ण गीत का संगान किया, जिसे साध्वी डा. योगक्षेमप्रभाजी ने भावपूर्ण ढंग से रचा है। गुरुदेव के शुभागमन पर उन्होंने नवरचित गीत ओ मेरे भगवान! को लौंच किया।
साध्वी लावण्यप्रभाजी, साध्वी कुंदनयशाजी, साध्वी मुदित प्रभाजी व साध्वी मधुर प्रभाजी ने सुरंगो रंग छायो गीत की सुंदर प्रस्तुति दी।
मंच संचालन सभा के मंत्री ललित लोढा ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम की सफल समायोजना में कैमरून हाईट के अनेक कार्यकर्ताओ ने श्रम नियोजन किया। श्री रणजीतजी, सरलाजी लिंगा, प्रदीप बोकड़िया आदि के साथ तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद व तेरापंथ महिला मंडल अंधेरी ने भी योगदान दिया। प्रवास व्यवस्था समिति के कुलदीप बैद, हेमंत लोढ़ा ने स्गठन यात्रा की संपूर्ण जानकरी प्रदान कर प्रवास व्यवस्था की टी शर्ट का अनावरण किया।
कैमरून हाईट के नवनिर्वाचित चैयरमैन प्रदीप बोकड़िया ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।मरूधर मित्र परिषद के अध्यक्ष अशोकजी सिंघी ने भी अपने भाव प्रकट किए।
मंत्री ललित लोढा ने साध्वी श्री निर्वाण श्रीजी एवं साध्वीव्रंध के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। कार्यक्रम में अंधेरी तेरापंथ समाज की अच्छी उपस्थिति रही।
अंधेरी मे आचार्य श्री महाश्रमणजी का 62वां जन्मदिवस एवं 14वां पदाभिषेक दिवस का भव्य आयोजन
Leave a comment
Leave a comment