वागले इस्टेट (ठाणे)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में और मुंबई महिला मंडल के तत्वाधान में मासिक कार्यशाला वाग्ले स्टेट महिला मंडल द्वारा वाग्ले स्टेट भवन में आयोजित की गई। 1) Power of Discipline, 2) उत्तर रिश्तो का प्रेम ननंद भाभी का और बोर्ड गेम प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
कार्यशाला की शुरुआत मंगलाचरण से की गई जिसमें नमस्कार महामंत्र संकल्प गीत के उच्चारण द्वारा मंगलाचरण महिला मंडल ने किया। तत्पश्चात मुंबई कार्यकारिणी समिति सदस्य मीना जी बाफना ने अनुशासन के महत्व को समझाते हुए अनुशासन पर अपने कुछ विचार रखें। वाग्ले स्टेट महिला मंडल से चंद्रा जी बाफना ने ननंद भाभी के प्रेम को लेकर और उनके रिश्तो की मिठास को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
मुंबई कार्यकारिणी समिति सदस्य रमिला जी बडा़ला ने भी दोनों विषयों पर अपनी बात को रखते हुए अनुशासन और रिश्तो में समन्वय की बात को समझाया। दूसरे चरण में बोर्ड के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 4 महिला मंडल ने भाग लिया और प्रतियोगिता में विजेता कुछ इस प्रकार रहे –
कालू तत्व शतकः प्रथम- मधु जी हिरण, द्वितीय- रमिला जी बडा़ला, तृतीय – सरोज जी सिंघवी एवं लीला जी सिंघवी ।
घाति- अघाति कर्मः प्रथम – मधु जी हिरन, द्वितीय- रमिला जी बडा़ला , तृतीय – लीला जी सिंघवी, चतुर्थ- सरोज जी सिंघवी ।
कार्यक्रम का कुशल संचालन सहसंयोजिका नीलम जी हिरण ने किया। कुल 12 महिलाओं की उपस्थिति रही।
वागले इस्टेट महिला मंडल का मासिक कार्यशाला संपन्न
Leave a comment
Leave a comment