टोक्यो| जापान के होक्काइडो प्रांत में बर्ड फ्लू के एक नए प्रकोप के खतरे से बचने के लिए पांच लाख से अधिक मुर्गा-मुर्गियां मारी जाएंगी।
स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रशासन ने अपने एक बयान में कहा कि इस प्रांत में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में कल मुर्गा-मुर्गियों की मौत दर्ज की गई। जिसका एक त्वरित परीक्षण किया गया, जिसमें इन्फ्लूएंजा टाइप ए की उपस्थिति का पता चला। जिसके बाद, 28 मार्च को एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के परीक्षण का परिणाम सकारात्मक निकला।
जापान में मारी जांएगीं पांच लाख से अधिक मुर्गे, मुर्गियां
Leave a comment
Leave a comment