ठाणे। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार मुंबई महिला मंडल के तत्वाधान में “निर्माण परियोजना के अंतर्गत उम्मीद-एक बेहतर कल की”कार्यशाला का दूसरा चरण और “हिंसा vs अहिंसा LIFESTYLE WITHOUT ANIMAL CRUELTY” ठाणे सेंट्रल महिला मंडल द्वारा 28 फरवरी सोमवार 2023 को JM ENGLISH HIGH SCHOOL वेद हिंदी विद्यालय में आयोजित किया गया।कार्यशाला में सातवी से लेकर नौवीं कक्षा के लगभग 70 विद्यार्थी एवं 10 टीचर्स उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल ने नमस्कार महामंत्र से किया व बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया।सभी का स्वागत एवं अभिनंदन कल्पना जैन द्वारा किया गया। सर्वप्रथम बच्चों को महाप्राण ध्वनि एवं ताड़ासन का प्रयोग ससंयोजिका रेखा एस हिंगड़ द्वारा कराया गया और साथ ही उनके लाभ भी बताए गए।भारती ओस्तवाल द्वारा परोपकार, सत्य और दया पर आधारित कहानी बताई और कहानी से ही कुछ प्रश्न पूछे गए उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। स्वच्छता पर बच्चो ने सुंदर स्किट प्रस्तुत किया। बच्चो को वॉर्म अप के लिए गेम्स भी खेलाया गया। अब कार्यशाला का दूसरा चरण शुरू किया गया।सयोजिका प्रिया मुथा ने एक छोटी सी कविता के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए की। मुंबई कार्यकारिणी सदस्य रमिला बडाला ने हमे कहानी के माध्यम से लेदर,फर व सिल्क की साड़ी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। हम अपनी थोड़ी सी सुख सुविधा एवं फैशन के लिए हिंसात्मक चीजों से बनने वाली वस्तुओं का प्रयोग करते हैं किंतु इनके बिना भी हमारा जीवन चल सकता है।
इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता THANE CPCA ANIMAL HOSPITAL से प्रेसिडेंट श्रीमती शकुंतला मजूमदार ने लैपटॉप और PPT के माध्यम से सभी को अवगत कराया की जीव जंतुओं के प्रति अहिसां के लिए जागरूक रहना चाहिए। मुख्य वक्ता का साहित्य से सम्मान किया गया।जिन बच्चो ने स्किट में पार्टिसिपेट किया था उन्हें गिफ्ट्स दिए गए। इस अवसर पर बहनों,स्कूल के टीचर्स व विद्यार्थियों से अहिंसा के प्रति जागरूक रखने के लिए संकल्प पत्र भी भरवाए गए। सब्जी मार्केट,रिक्शा स्टैंड, स्कूल, दुकानों में भी जाकर लोगों को अवगत कराया गया और पोस्टर्स भी लगाए गए।
इस अवसर ठाणे सभा अध्यक्ष श्रीमान रमेशजी सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहरजी कच्छारा, प्रचार मंत्री विनोदजी बडाला, ठाणे सेंट्रल TYP अध्यक्ष सुभाषजी हिंगड़, मंत्री भवरदासजी वैष्णव, ठाणे ज्ञानशाला संयोजक नीरज जी बोथरा, मंडल की सलाहकार समिति से श्रीमती सुशीला जी हिरण, भारतीजी कच्छारा, ललिताजी सोनी, शांताजी बापना, ममताजी बोथरा की उपस्थिति रही और शिवसेना लोकमान्य विभाग शाखा प्रमुख रमेश सांडभोर, पूर्व शाखा प्रमुख महेश लोखंडे की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन व आभार ज्ञापन संयोजिका प्रिया मुथा ने किया।
ठाणे सेंट्रल महिला मंडल का “निर्माण परियोजना “उम्मीद – एक बेहतर कल की” का दूसरा चरण और हिंसा vs अहिंसा LIFESTYLE WITHOUT ANIMAL CRUELTY” का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment