चेंबूर (मुंबई)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वाधान में क्षेत्र चेंबूर द्वारा जनवरी माह की नारी लोक एक्टिविटी के अंतर्गत द पावर ऑफ Resolution का आयोजन शासन श्री सोमलता जी आदि साध्वी वृंद के सानिध्य में चेंबूर सभा भवन के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की मंगलमय शुरुआत साध्वी श्री रक्षितयशा जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। महिला मंडल कि बहनों ने मंगलाचरण किया। सभी का स्वागत चेंबूर संयोजिका तारा आच्छा ने किया।
तत्पश्चात साध्वी श्री रक्षित यशा जी ने सभी को नमस्कार महामंत्र की माला फेरने का संकल्प कराया व संकल्प के साथ हर चीज संभव है यह बताया। साध्वी श्री संचित यशा जी ने हमारे जीवन में संकल्पों की कितनी महत्वपूर्ण जगह है आने वाले वर्ष में हमें लक्ष्य के प्रति कितना जागरूक रहना है व नारीलोक की कार्यशाला पर प्रेरणा पाथेय प्रदान किया।
दूसरे चरण में कालू तत्व शतक व 8 कर्मों पर आधारित बोर्ड गेम को श्रीमती ममता जी कच्छारा व भावना जी पटवारी ने बड़े रोमांचक तरीके से बहनों को खेलाया। सभी बहनों ने बहुत उत्साह से भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती कुसुम जी हिरण व द्वितीय भावना जी बडा़ला रहे। लगभग 15 बहनों ने प्रतियोगिता में भाग लिया 35 बहनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती तारा आशा ने किया। मुंबई कार्यकारिणी से श्रीमती अंजू जी कोठारी व सेवा विभाग से श्रीमती कांता जी बडाला की उपस्थिति रही।
चेम्बूर में द पॉवर ऑफ रिसोलूशन का साध्वी श्री सोमलता आदि साध्वी वृंद के सानिध्य में सुंदर आयोजन
Leave a comment
Leave a comment