प्रेक्षाध्यान केंद्र कांदिवली अशोक नगर मुंबई का जन जागृति अभियान 15 जनवरी 2023 से

मुंबई। श्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी गार्डन प्रेक्षाध्यान केंद्र में आज प्रातः 7:00 बजे सभी केंद्रों के प्रेक्षा प्रशिक्षकों की मीटिंग रखी गई जिसमें केंद्र की गति और प्रगति के बारे में वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड की अध्यक्षता में गहन चिंतन मनन किया गया और अधिक अधिक घर-घर में प्रेक्षा ध्यान को पहुंचाने के लिए सभी ने सर्वसम्मति से प्रेक्षाध्यान जनजागृति अभियान का शुभारंभ 15 जनवरी से घर-घर में जाकर करने का आह्वान किया।
हर बिल्डिंग में फ्लेट में जाकर लोगों को जागृत करेंगे प्रेक्षा प्रशिक्षक अपनी टीम के साथ जैसा कि आप सबको विदित है यह ऐसा केंद्र है जो मुंबई जैसे शहर में 26 वर्षों से चल रहा है बिना रुके बिना अवकाश के चलने वाला दुनिया का लंबी अवधि का एकमात्र केंद्र जिसके पास मुंबई जैसे शहर में स्वयं का स्थान ना होते हुए भी गुरुदेव की असीम अनुकंपा आशीर्वाद से निरंतर गति से प्रगति की ओर चलता हुआ एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।