उरण (रायगढ़)। तेरापंथ भवन के प्रांगण मे सामायिक फेस्टिवल के अंतर्गत आचार्य श्री महाश्रमण जी कि विदुषी शिष्या साध्वी श्री काव्यलता जी आदि साध्वी वृंद के सानिध्य मे अभिनव सामायिक का प्रयोग करवाया गया।
साध्वी ज्योति यशाजी ने त्रिपदी वंदना एवं ध्यान योग का प्रयोग करवाया। साध्वी सुरभि प्रभा लोगस्स का कात्योग करवाया एवं अभिनव सामयिक का प्रयोग करवा गया, जिसने पुरे तेरापंथ समाज के श्रावक श्राविकाओं नें उत्साह सें भाग लिया। पुरे समाज सें अच्छी उपस्थिति रही। यह जानकारी सभा मंत्री नरेन्द्र धाकड़ नें दी।
- ABTYP JTN मुंबई सें विकास धाकड़।