मुंबई। केसीएफ के संस्थापक एवं कई अवार्ड कार्यक्रम करने वाले डॉ. कृष्णा चौहान को 29 दिसंबर को “एवरग्रीन म्यूजिक अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें म्युजिक अलबम के लिए वीएस नेशन एवं ताल म्युजिक द्वारा आयोजित “एवरग्रीन म्यूजिक अवार्ड” कार्यक्रम में प्रदान किया गया। यह अवार्ड म्युजिक इंडस्ट्री में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। इससे पहले उन्हें 15 दिसम्बर 2022 को मुम्बई अंधेरी वेस्ट के मेयर हॉल में हेल्थ एंड मीडिया एक्सेलेन्स अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया था। यह अवार्ड उन्हें लीजेंडरी म्युजिक डायरेक्टर दिलीप सेन के हाथों प्रदान किया गया था। सहारा फाउंडेशन और डॉ हकीम शाह यूनिक फार्मा प्रेजेंट इस पुरस्कार समारोह में हेल्थ, फार्मा, मीडिया से जुड़ी नामी शख्सियत को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस समारोह में केसीएफ के संथापक अध्यक्ष डॉ कृष्णा चौहान गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए थे।
कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा हाल ही में चौथे बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2022 का सफल व भव्य आयोजन किया गया था जहां डॉ योगेश लखानी, म्युज़िक डायरेक्टर इस्माइल दरबार, संगीतकार दिलीप सेन, बी एन तिवारी, रमेश गोयल, अनिल नागराथ, श्यामलाल, दीपा नारायण सहित कई हस्तियों को सम्मान मिला था। वह केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं।
हेल्थ एंड मीडिया एक्सेलेन्स अवार्ड के बाद अब “एवरग्रीन म्यूजिक अवार्ड” से सम्मानित हुए डॉ. कृष्णा चौहान
Leave a comment
Leave a comment