मुंबई, महाराष्ट्र। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल, मुंबई में तत्वज्ञान एवं तेरापंथ दर्शन की परीक्षा का आयोजन 17 एवम 20 दिसम्बर को मुम्बई के 7 परीक्षाकेन्द्र (दक्षिण मुंबई, घाटकोपर, डोम्बिवली, वाशी, थाने, वसई, भायंदर, कांदिवली) में हुआ। जिसमें कुल 69 परीक्षार्थियों ने आध्यात्मिकता की अलख जगाई और निर्जरा के इस महान उपक्रम से जुड़े।
केन्द्र व्यवस्थापिका लाड़जी कोठारी व टीम ने कुशलता से परीक्षा संबंधी व्यवस्था संभाली। परीक्षा के दौरान मुंबई अभातेमम ट्रस्टी श्रीमती प्रकाशदेवी तातेड़, पूर्वाध्यक्ष प्रेमलता जी सिसोदिया, कांताजी तातेड़, मंत्री अलकाजी मेहता, कोषाध्यक्ष सुनिताजी सुतरीया, सहमंत्री संगीताजी चपलोत, मीडिया प्रभारी सुचिताजी कोठारी, कार्यकारिणी सदस्य चंदाजी कोठारी, अनिताजी सिंयाल, कांताजी बच्छावत व रेखाजी कोठारी विभिन्न केंद्र में निरीक्षण हेतु पधारे। क्षेत्रीय संयोजिका के साथ मुंबई कार्यकारिणी सदस्यो का पूरा सहयोग रहा।पूर्ण प्रामाणिकता से परीक्षा संपन्न हुई।
तेरापंथ महिला मंडल मुंबई ने किया तत्वज्ञान एवं तेरापंथ दर्शन की परीक्षा का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment