ठाणे। शासनश्री साध्वीश्री जिनरेखाजी एवं साध्वीवृन्द के पावन सानिध्य में तेरापंथ भवन ठाणे में तेरापंथ के नवमाचार्य आचार्य तुलसी का 109 व जन्मदिवस दिनांक 27 अक्टूबर ,दूज को मनाया गया।
नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ ही कार्यक्रम की शुभ शुरुवात हुई।साध्वीश्री जिनरेखाजी ने फरमाया शांति, संतुष्टि और आनंद ही जीवन का सार है।आचार्य तुलसी ने अपने जीवन का प्रत्येक पल बहुत विधायक और विवेक के साथ जिया तभी वह अपनी इतनी उन्नायक संकल्पनाओ को मूर्त रूप दे पाए । जीवन का प्रत्येक दिन अंतिम दिन की तरह जिनसे व्यक्ति वर्तमान में जीता है और वही व्यक्ति उजले भविष्य की नीव मजबूत कर सकता है।
साध्वीश्री मधुर यशाजी और साध्वीश्री धवलप्रभाजी ने अपने भाव व्यक्त किये।
साध्वीश्री मार्दव यशाजी के नातिले बालड परिवार ने सुंदर प्रस्तुति दी,महिला मंडल द्वारा बहुत सुंदर गीतिका का संगान किया ,किशोर गयक पार्थ दुग्गड़ ,विमलजी गादिया,राहुल बालड कवियित्री सरला जी भूतोड़िया ने गीतिका प्रस्तुत की। नवयुवती मंडल ने गुरुदेव तुलसी के अवदानों को दर्शाती हुई रँगारंग कव्वाली प्रस्तुत की। ठाणे सिटी महिला मंडल अध्यक्षा अनिता धरिवाल एवं ठाणे सेंट्रल संयोजिका प्रिया मुत्था ने अपनी भावपूर्ण आदरांजलि प्रेषित की। सभाध्यक्ष श्रीमान रमेशजी सोनी ने अभिव्यक्ति के साथ आभारज्ञापन किया।
साध्वीश्री मर्दवयशाजी ने समयबद्ध संयोजन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ श्रावक कपूर जी श्री श्री माल, धनराज जी पुनमिया, हस्तीमल इंतोदिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर कच्छारा, नवरत्न दुग्गड,आनंद भंसाली, मनोहर कोठारी,बिनोद कोठारी, प्रचार मंत्रीविनोद बडाला, अणुव्रत थाना क्षेत्र संयोजक रतन कच्छारा, सिटी मंत्री जयंती भंसाली, कोपरी संयोजिका रंजना बाफना, मुंबई महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्य रमिला बडाला, मीना बाफना, बहुत अच्छी संख्या में ठाणे व चौखले से श्रावक श्राविकाओं ने अच्छी उपस्थिति दर्ज करवाई। सभी ने गनाधिपति श्री आचार्य श्री तुलसी के आवदानों को याद किया। मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम सानंद सम्पन्न हुआ।
ठाणे में मनाई आचार्य तुलसी की जन्मजयंती
![](https://surabhisaloni.co.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221027-WA0021.jpg)
Leave a comment
Leave a comment